- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,25 September , 2026
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में स्थापित की गई भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का आज विधि-विधान और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल रही। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन आरती के साथ हुई। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद विशेष धार्मिक रिचुअल और पूजा-अर्चना के साथ गणपति जी को विसर्जन के लिए विदाई दी गई श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गणपति प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विदा किया। इस दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु गणपति बप्पा के भजनों और जयकारों पर झूमते नजर आए। माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। गणपति उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की और अब विसर्जन के माध्यम से भगवान गणेश से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की गई है। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विसर्जन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि गणपति विसर्जन भले ही विदाई का अवसर है, लेकिन यह विदाई अगले वर्ष भगवान सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के पुनः आगमन की उम्मीद और विश्वास के साथ की जाती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप सेललित गुप्ता, विमल पुरी, नेतराम गांधी, प्रीतम बलजीत अनिल ग्रोवर, तथा विनोद पांडे भी उपस्थित थे.
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ सार्वजनिक गणेश उत्सव
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : &nbs Read More...
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में स्थापित की गई भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का आज विधि-विधान और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से वि Read More...
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट द्वारा मेकअप सेमिनार ब्यूटी पैजेंट एंड अवॉर्ड शो का आयोजन NH-3 स्थित औरा होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अत Read More...
FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद द्वारा 23 सितंबर 2026 को BCA तृतीय सेमेस्टर (General) के विद् Read More...
FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बच्चों और युवाओं में अपार प्रतिभा छिपी हुई है। आवश्यकता केवल उन्हें अपनी प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वी वाक फाउंडेशन एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस ऑडिटोरियम, Read More...
महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेशोत्सव में रोमांचक जादू कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र
FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित स
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 SEPT 2026 : GAUTAM : विशिष्ट कार्यक्रम ‘गुरु प्रणाम 2026’ में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 की प्रिंसिपल *श्रीमती श्वेता नाग Read More...