FARIDABAD

HindustanVision Thursday,17 September , 2026
वाहन चोरों पर फरीदाबाद पुलिस का बड़ा वार, पांच गिरोह का पर्दाफाश

AVTS-2 भूपानी ने 11 आरोपित दबोचे, 21 चोरीशुदा वाहन बरामद

16 बाइक, तीन ऑटो, एक स्कूटी और एक JCB मशीन बरामद

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM ;  वाहन चोरी कर पुलिस की चुनौती बढ़ा रहे अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। AVTS-2 भूपानी ने वाहन चोरी में सक्रिय 5 अलग-अलग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर 21 चोरीशुदा वाहन बरामद किए हैं। इनमें 16 मोटरसाइकिल, तीन ऑटो, एक स्कूटी और एक JCB मशीन शामिल है।

अमन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अपराध शाखा की टीम ने वाहन चोरी के मामलों की जांच करते हुए अलग-अलग स्थानों से आरोपितों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पिछले तीन सप्ताह में की गई है। आरोपितों की पूछताछ व उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने पांच गिरोह से जुड़े सदस्यों से चोरीशुदा वाहनों को बरामद किया है।

 साहिल-धीरेंदर गैंग : इस गिरोह से जुड़े आरोपितों के कब्जे से तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद हुईं।

राहुल-आमिर गैंग : गिरोह से एक JCB मशीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। JCB मशीन की बरामदगी को पुलिस की कार्रवाई में विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

फैसल-मुफीद-रशीद गैंग :इस गिरोह के आरोपितों से चार मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया गया।

फैजल-मोशिम उर्फ सहीद गैंग : पुलिस ने इस गिरोह से तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

फज्जर गैंग : इस गिरोह के आरोपितों से चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद हुई है।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उनके खिलाफ पहले भी वाहन चोरी और चोरी की अन्य वारदातों से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। आरोपितों से वाहन चोरी की अन्य वारदातों, चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने वाले नेटवर्क और गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने अन्य मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों से दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस बरामद वाहनों के संबंध में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटाकर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।

गौरतलब है कि ये सभी अपराधी संगठित तरिके से चोरी करने और चोरी के माल को आगे बेचने का काम  कर रहे हैं । खास कर स्प्लेंडर मोटर साइकिल जो यदि  नहीं बिकती तो उसके इंजन को  बेच देते हैं जिसका इस्तेमाल जनरेटर और जुगाड जैसी गाड़ियों में होता है ऐसे वाहन को बरामद करना पुलिस के लिए एक चुनौती है । जरूर है संगठित अपराध  को रोकने की और जो आदतन अपराधी हैं उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने की ताकि शहर में वाहन चोरी की वारदात  रूक सके ।

वाहन चोरों पर फरीदाबाद पुलिस का बड़ा वार, पांच गिरोह का पर्दाफाश

More News

9/17/2026 7:45:27 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर में विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर में विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ द Read More...

9/17/2026 7:15:03 PM
मोदी जी से अपील,अपने जन्मदिन पर सीनियर सिटीजन को रेल टिकट में पहले मिलने वाली छूट को बहाल करें

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में कई सेवा कार्य शुरु किये जा रहे  हैं। शहर की प्रमुख सा Read More...

9/17/2026 7:00:29 PM
वाहन चोरों पर फरीदाबाद पुलिस का बड़ा वार, पांच गिरोह का पर्दाफाश

AVTS-2 भूपानी ने 11 आरोपित दबोचे, 21 चोरीशुदा वाहन बरामद

16 बाइक, तीन ऑटो, एक स्कूटी और एक JCB मशीन बरामद

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM ;  Read More...

9/17/2026 5:52:59 PM
कृष्ण पाल गुर्जर ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, थैलेसीमिया से जूझ रहे 85 बच्चों को वितरित किए उपहार

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को सेक्टर-27 स्थित रुद्रा बैंक्वेट हॉल में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क ई-स्कूटर वितरण का Read More...

9/17/2026 5:47:32 PM
JC Bose University conducted Internal Screening Round of Smart India Hackathon (SIH) 2026

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, successfully organised the Smart India Hackathon (SIH) 2026 Internal S Read More...

9/17/2026 5:41:49 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में राष्ट्रमंगल की कामना; शाम को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ दीप प्रज्वलन

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत Read More...

9/17/2026 5:35:14 PM
फरीदाबाद में गूंजा महाराष्ट्र – गणेशोत्सव में संस्कृति, भक्ति और इतिहास की झलक

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अवसर पर पीवी स्कूल ऑफ डांस के लगभग 90 नन्हे क Read More...

9/17/2026 5:27:10 PM
रूप सिंह नागर ने किया श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए संकल्पित रजत शिला का पूजन

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM :  श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से संकल्पित रजत शिला का आगमन आज फरीदाबाद में हुआ जहां न्यास के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक र Read More...


Welcome