- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,20 August , 2026
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की।
एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल ने जानकारी देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य या आपराधिक शिकायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।
समाधान शिविर में एचएसवीपी एस्टेट अधिकारी नवीन कुमार सहित अन्य सभी विभागों के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : टीबी मुक्त समाज के निर्माण तथा जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विक्टोरा इंडस्ट्रीज, फरीदाबाद द्वारा जिला Read More...
जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन, एएसडीसी और विक्टोरा इंडस्ट्रीज की संयुक्त पहल से युवाओं को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTA
Read More...
Making students industry-ready is the department's goal : Prof. Pawan Singh
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : A special master class wa
Read More...
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 ; GAUTAM : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक Read More...
भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिले के विभिन्न विभागों, स्कूल-कॉलेजों, औद्योगिक संगठनों, ग्रामीण Read More...
FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया तकनीक विभाग द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस Read More...