FARIDABAD

HindustanVision Thursday,20 August , 2026
100 टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरण, गांव-गांव स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य जांच वैन का शुभारंभ 

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : टीबी मुक्त समाज के निर्माण तथा जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विक्टोरा इंडस्ट्रीज, फरीदाबाद द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सहयोग से आज जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विक्टोरा इंडस्ट्रीज, फरीदाबाद के निदेशक अमितबीर सिंह बाँगा जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम में 100 टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हनी बंसल, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), फरीदाबाद उपस्थित रहे। उन्होंने टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरित कीं और इस जनहितकारी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीबी के उपचार के साथ-साथ मरीजों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध करवाना भी बेहद जरूरी है। पोषण सहयोग से मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर एच.एस. बाँगा जी, चेयरमैन, विक्टोरा ग्रुप; अजय सोमवंशी, सीएसआर हेड, विक्टोरा ग्रुप; बिजेंद्र सोरोत, सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद तथा पुरुषोत्तम सैनी, उप अधीक्षक, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने कहा कि टीबी मरीजों को दवाइयों के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विक्टोरा इंडस्ट्रीज द्वारा टीबी मरीजों के लिए किए गए पोषाहार वितरण की सराहना की।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने कहा कि टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध करवाने से उन्हें उपचार के दौरान बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता मिलेगी। उन्होंने इस जनसेवा कार्यक्रम को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

सीएसआर हेड अजय सोमवंशी ने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई केवल चिकित्सा उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि पोषण, जागरूकता और समय पर स्वास्थ्य जांच भी इसके महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि विक्टोरा ग्रुप सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

2 स्वास्थ्य जांच वैन का शुभारंभ :-  कार्यक्रम के दूसरे चरण में, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से विक्टोरा फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य जांच वैन का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि हनी बंसल ने स्वास्थ्य जांच वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह स्वास्थ्य जांच वैन फरीदाबाद जिले के विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करेगी तथा आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध करवाएगी। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके गांव एवं घर के नजदीक स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही, लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान करने में भी सहायता मिलेगी।  

100 टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरण, गांव-गांव स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य जांच वैन का शुभारंभ 

More News

8/20/2026 7:47:41 PM
समाधान शिविर में एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी Read More...

8/20/2026 7:42:16 PM
100 टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरण, गांव-गांव स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य जांच वैन का शुभारंभ 

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM : टीबी मुक्त समाज के निर्माण तथा जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विक्टोरा इंडस्ट्रीज, फरीदाबाद द्वारा जिला Read More...

8/20/2026 7:36:07 PM
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में रोजगार के लिए युवाओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण : एस.एस. बांगा

जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन, एएसडीसी और विक्टोरा इंडस्ट्रीज की संयुक्त पहल से युवाओं को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTA Read More...

8/20/2026 7:30:40 PM
Importance of correct questions and factual accuracy in journalism : Murti Dalal

Making students industry-ready is the department's goal : Prof. Pawan Singh
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM :  A special master class wa Read More...

8/20/2026 7:23:52 PM
तिगांव, के राजकीय विद्यालय में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान

FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 ; GAUTAM :  हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक Read More...

8/20/2026 7:16:39 PM
जिला कांग्रेस कमेटी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 20 AUG 2026 : GAUTAM :  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को Read More...

8/19/2026 7:26:56 PM
फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने के लिए वेबसाइट www.faridabadhalfmarathon.in पर कराएं पंजीकरण

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिले के विभिन्न विभागों, स्कूल-कॉलेजों, औद्योगिक संगठनों, ग्रामीण Read More...

8/19/2026 7:23:23 PM
चार दशक से फोटोग्राफी से जुड़े वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी को किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 19 AUG 2026 : GAUTAM : जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए   के संचार एवं मीडिया तकनीक विभाग द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस Read More...


Welcome