- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,03 August , 2026
सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत फरीदाबाद में मेगा प्लांटेशन ड्राइव
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GAUTAM : सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए फरीदाबाद में 500 पौधों का रोपण किया। यह अभियान ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव–सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत आयोजित किया गया।
ट्री मैन एस.एस. बांगा द्वारा 4 जून 2025 से संचालित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। सावन के पहले सोमवार पर आयोजित इस विशेष चरण के माध्यम से ‘हरियाली को केवल महसूस नहीं, बल्कि बढ़ाएं और बचाएं’ का संदेश दिया गया।
विक्टोरा इंडस्ट्रीज की इकाइयों में 449 पौधे : अभियान के तहत विक्टोरा इंडस्ट्रीज की विभिन्न इकाइयों में 449 पौधे लगाए गए। यह विशेष पहल विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की वाइस प्रेसिडेंट दमन बांगा के जन्मदिन के अवसर पर प्रकृति को समर्पित रही।
दमन बांगा ने कहा, “जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय प्रकृति और समाज के लिए सकारात्मक योगदान से जोड़ना चाहिए। मैं सभी से अपील करती हूं कि विशेष अवसरों पर पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।”
ट्री मैन एस.एस. बांगा ने कहा कि “पौधारोपण केवल शुरुआत है, पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है। लोगों को अपने विशेष अवसरों को पौधारोपण से जोड़ना चाहिए।”
राजकीय महिला महाविद्यालय में 51 पौधे
राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-16ए में नीम, बेलपत्र, जामुन, पिस्टोनिया, कदम और शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. पारुल राणा, डॉ. शालिनी खुराना, सविता नागर, पारुल शर्मा एवं सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
प्राचार्या डॉ. पारुल राणा ने कहा, “सावन के पावन महीने में विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण की यह पहल सराहनीय है। संस्था जिस निरंतरता और समर्पण के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, वह प्रेरणादायक है। युवाओं और छात्राओं को ऐसे अभियानों से जोड़कर फाउंडेशन न केवल हरियाली बढ़ाने का कार्य कर रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर रहा है।”
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्ट्री Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GFAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने सोमवार को फरीदाबाद स्थित बी.के. नागरिक अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की विभ Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अ Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा समाज को संगठित एवं मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान गाँव चांदपुर जिला फरीदाबाद में संपन्न किया गया Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल शर्मा का फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय, सेक्टर-2 पर जिला अध्यक्ष सो Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में आज इतिहास रचा जा रहा है आपको बता दें कि फरीदाबाद के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर फिर एक बार मुफ्त में युवा वकीलों को क Read More...
सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत फरीदाबाद में मेगा प्लांटेशन ड्राइव
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GAUTAM : सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर विक्टोरा लाइफ फा
Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सीही गांव की गलियों में हो रहे भारी जलभराव को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्य Read More...