- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,03 August , 2026
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सीही गांव की गलियों में हो रहे भारी जलभराव को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक मौके पर पहुंचे और वस्तुस्थिति का निरीक्षण कर लोगों से हालातों का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके समक्ष अपना खुलकर दुखड़ा रोया और बताया कि वर्षों से वह बदहाल स्थिति में जीने का मजबूर है। गलियों में फैले बदबूदार सीवर के गंदे पानी से गांव में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा है। बार-बार मंत्री, विधायक और सरकार के प्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद हालात जस के तस है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपने सम्बोधन में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एवं स्थानीय विधायक विपुल गोयल को सीधी चेतावनी देते हुए ऐलान किया कि अगर आगामी एक सप्ताह में गांव के हालात नहीं सुधारे तो वह मंत्री विपुल गोयल का घेराव कर पुतला फूंकने का काम करेगें। उन्होंने कहा कि सीही गांव संत सूरदास की जन्मस्थली है, लेकिन आज यह गांव अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। गांव की कोई ऐसी गली नहीं है, जिसमें सीवर का ओवर फ्लो गंदा पानी न खड़ा हो। हालात इतने खराब है कि इस जलभराव से फैली बदबू से स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे रोजाना इस गंदे बदबूदार पानी में गिर जाते है। वहीं बड़े-बुजुर्ग भारी जलभराव के चलते घरों से नहीं निकल जाते है। इसके अलावा गांव में किसी की मृत्यु हो जाने पर उसे शमसान ले जाने के लिए जूते हाथ में लेकर गुजरना पड़ता है।
श्री कौशिक ने खुली चेतावनी दी कि या तो नगर निगम के अधिकारी आगामी एक सप्ताह में इस गंदे जल की निकासी की ठोस व्यवस्था कर ग्रामीणों को राहत देने का काम करें अन्यथा वह पूरी कांग्रेस कमेटी के साथ ग्रामीणों को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंकने का काम करेगेें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के साथ युद्धवीर, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, सुरेश मलिक, जितेन्द्र तेवतिया, गजेन्द्र मलिक, बंसीलाल, रामवीर, साहिल मान, जोगेन्द्र मलिक, बिन्टू मलिक, प्रकाश पंडित, निशांत तेवतिया, मुकेश तेवतिया सहित अन्य गांव वासी मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्ट्री Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GFAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने सोमवार को फरीदाबाद स्थित बी.के. नागरिक अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की विभ Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अ Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा समाज को संगठित एवं मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान गाँव चांदपुर जिला फरीदाबाद में संपन्न किया गया Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल शर्मा का फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय, सेक्टर-2 पर जिला अध्यक्ष सो Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में आज इतिहास रचा जा रहा है आपको बता दें कि फरीदाबाद के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर फिर एक बार मुफ्त में युवा वकीलों को क Read More...
सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत फरीदाबाद में मेगा प्लांटेशन ड्राइव
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GAUTAM : सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर विक्टोरा लाइफ फा
Read More...
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सीही गांव की गलियों में हो रहे भारी जलभराव को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्य Read More...