FARIDABAD

HindustanVision Monday,03 August , 2026
एनपीटीआई में सेनेगल के प्रतिभागियों के लिए पावर प्लांट फेमिलियराइजेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई), सेक्टर-33, फरीदाबाद में सेनेगल स्थित Sendou Power Station (CES) के प्रतिभागियों के लिए पावर प्लांट फेमिलियराइजेशन एवं ऑपरेशंस विषय पर चार सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। 
कार्यक्रम का शुभारंभ  हेमंत जैन, महानिदेशक, एनपीटीआई एवं सदस्य (ग्रिड ऑपरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन), केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) तथा डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर (प्रशिक्षण), एनपीटीआई द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए हेमंत जैन ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत और सेनेगल के बीच तकनीकी सहयोग एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पावर प्लांट संचालन से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं को शामिल किए जाने की जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पावर प्लांट संचालन, अनुरक्षण एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह पहल ऊर्जा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय क्षमता निर्माण तथा भारत और अफ्रीकी देशों के बीच तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एनपीटीआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय डॉ. महेंद्र सिंह, उप निदेशक; श्री राहुल पांडे, उप निदेशक; तथा अनुराग राय, सहायक निदेशक, एनपीटीआई द्वारा किया जा रहा है।
 

एनपीटीआई में सेनेगल के प्रतिभागियों के लिए पावर प्लांट फेमिलियराइजेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

More News

8/3/2026 10:37:24 PM
गरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्ट्री Read More...

8/3/2026 10:34:09 PM
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने बी.के. नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GFAUTAM :  हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने सोमवार को फरीदाबाद स्थित बी.के. नागरिक अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की विभ Read More...

8/3/2026 10:30:51 PM
कांवड़ियों के मार्ग पर पूर्ण सुविधा सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अ Read More...

8/3/2026 10:22:39 PM
राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा वृक्षारोपण

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM :  राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा समाज को संगठित एवं मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान गाँव चांदपुर जिला फरीदाबाद में संपन्न किया गया Read More...

8/3/2026 10:18:14 PM
कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति और भाजपा की पहचान है : सोहन पाल सिंह

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल शर्मा का फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय, सेक्टर-2 पर जिला अध्यक्ष सो Read More...

8/3/2026 10:15:24 PM
एडवोकेट एल.एन. पाराशर ने युवा वकीलों को मुफ्त में वितरण की कानूनी पुस्तकें

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में आज इतिहास रचा जा रहा है आपको बता दें कि फरीदाबाद के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर फिर एक बार मुफ्त में युवा वकीलों को क Read More...

8/3/2026 10:11:43 PM
सावन के पहले सोमवार पर हरियाली का संकल्प, विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन ने लगाए 500 पौधे

सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत फरीदाबाद में मेगा प्लांटेशन ड्राइव
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GAUTAM :  सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर विक्टोरा लाइफ फा Read More...

8/3/2026 10:07:56 PM
बलजीत कौशिक ने मौके पर पहुंचे वस्तुस्थिति का निरीक्षण कर लोगों से हालातों का जायजा लिया

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सीही गांव की गलियों में हो रहे भारी जलभराव को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्य Read More...


Welcome