- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,02 August , 2026
FARIDABAD NEWS 02 AUG 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया (रजि.) एवं सर्वोदया हेल्थ केयर के संयुक्त तत्वावधान में आज सर्वोदया हॉस्पिटल, सेक्टर-8, फरीदाबाद में थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षणों का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित सभी आवश्यक टेस्ट सर्वोदय हेल्थ केयर द्वारा पूर्णतः निःशुल्क किए गए।
संस्था के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने बताया कि थैलासीमिया से पीड़ित बच्चों को जीवनभर नियमित रूप से रक्त चढ़ाना पड़ता है। लगातार रक्त चढ़ने के कारण बच्चों में आयरन ओवरलोड सहित अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। यदि इन बीमारियों का समय पर पता चल जाए तो उचित उपचार एवं निगरानी के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन प्रदान किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किए जाते हैं।
संस्था के प्रधान बी. दास गुलाटी ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के सफल आयोजन के लिए सर्वोदया हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. राकेश गुप्ता एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती अंशु गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद हेरिटेज के प्रधान रोटेरियन सी.ए. सुधीर चौधरी सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
शिविर के दौरान सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए जलपान की भी विशेष व्यवस्था की गई। संस्था ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
FARIDABAD NEWS 02 AUG 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका बूथ स्तर का मजबूत संगठन है। उन्हो Read More...
FARIDABAD NEWS 02 AUG 2026 : GAUTAM : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार), लोक भवन हरियाणा तथा महानिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशों के अनुपालन Read More...
FARIDABAD NEWS 02 AUG 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया (रजि.) एवं सर्वोदया हेल्थ केयर के संयुक्त तत्वावधान में आज सर्वोदया हॉस्पिटल, सेक्टर-8, फरीदाबाद में Read More...
FARIDABAD NEWS 02 AUG 2026 : GAUTAM : नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत और नई छात्राओं (फ्रेशर्स) के स्वागत के लिए, के. एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद न Read More...
FARIDABAD NEWS 02 JULY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के पूर्व प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर फिर एक बार मुफ्त में युवा वकीलों को कानूनी किताब वितरण करेंगे इसी कड़ी मे कल यानी 3/8/202 Read More...
FARIDABAD NEWS 01 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड सस् Read More...
FARIDABAD NEWS 01 AUG 2026 : GAUTAM : संगीत केवल एक कला नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार संवर्धन और आत्मिक उन्नयन का सशक्त माध्यम है। भूपानी फरीदाबाद स्थित Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर ने आज भैंसरावली गांव में 48 लाख की लागत से हुए विकास कार्य जनता को समर्पित किए। उन्होंने यहां आयोजित लोकार्पण समारोह Read More...