- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,01 August , 2026
FARIDABAD NEWS 01 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2026 में सहभागिता की। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खेल मंत्री गौरव गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। Let’s Do It India Foundation एवं Green Hockey AG, Switzerland के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश से आए राजनयिकों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, खेल प्रशासकों, पर्यावरण विशेषज्ञों तथा विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेल, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को एक साझा मंच पर लाकर भविष्य की वैश्विक खेल संस्कृति पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत मंडपम जैसे विश्वस्तरीय मंच पर खेल और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को एक साथ जोड़ने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज विश्व को ऐसी खेल व्यवस्था की आवश्यकता है, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के मूल्यों को भी आगे बढ़ाए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेल भावना कूट-कूटकर भरी हुई है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुश्ती, मुक्केबाजी, हॉकी, एथलेटिक्स, शूटिंग सहित अनेक खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। हर बड़े मंच पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धियां किसी संयोग का परिणाम नहीं हैं, बल्कि खिलाड़ियों के अथक परिश्रम, राज्य सरकार की दूरदर्शी खेल नीति, खेल अकादमियों के विस्तार और निरंतर मिल रहे प्रोत्साहन का परिणाम हैं।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि गांव-गांव में छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार खेल अवसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है ताकि हरियाणा भविष्य में भी देश का अग्रणी खेल राज्य बना रहे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 की खेल आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए हरियाणा आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ-साथ सस्टेनेबल स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सस्टेनेबल स्टेडियम, ग्रीन स्पोर्ट्स अकादमियां, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देकर खेल विकास को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ा जा रहा है। आने वाला समय हरित खेल अवसंरचना का होगा और हरियाणा इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ अभियान ने देशभर में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी है। वहीं ‘मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment)’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का स्वरूप मिला है। खेल और पर्यावरण का यह समन्वय आत्मनिर्भर, विकसित और हरित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला बनेगा।
उन्होंने Green Hockey AG, Switzerland का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका और यूरोप में सस्टेनेबल स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के बाद संस्था का भारत आगमन खेल क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत है। इससे देश में पर्यावरण अनुकूल खेल परिसरों, आधुनिक तकनीकों और वैश्विक सहयोग को नई गति मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री ने Let’s Do It India Foundation की सराहना करते हुए कहा कि एक छोटे से वेस्ट मैनेजमेंट अभियान से शुरू हुई यह संस्था आज वैश्विक स्तर पर सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत अभियान बन चुकी है। संस्था ने जनभागीदारी के माध्यम से भारत को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विश्व के सामने एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में स्थापित करने का उल्लेखनीय कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2026 केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि खेल, पर्यावरण, तकनीक और वैश्विक सहयोग को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। इस प्रकार के आयोजन नए विचारों, नवाचारों और साझेदारियों को जन्म देंगे, जिससे भारत का खेल ढांचा अधिक आधुनिक, तकनीक-संपन्न और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनेगा।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार की ओर से इस प्रकार की पहलों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य में हरियाणा में भी सस्टेनेबल स्पोर्ट्स परियोजनाओं, ग्रीन स्टेडियम और पर्यावरण अनुकूल खेल अवसंरचना के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
अंत में उन्होंने Let’s Do It India Foundation, Green Hockey AG, आयोजन समिति तथा देश-विदेश से आए सभी प्रतिनिधियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉन्क्लेव भारत को खेल और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लेट्स डू इट इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक प्रोफेसर पंकज चौधरी एवं निदेशक रामजय सिंह खटाना को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और सतत विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं। उन्होंने संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को भी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके सामूहिक प्रयास भारत को स्वच्छ, हरित और सतत विकास की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
FARIDABAD NEWS 01 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड सस् Read More...
FARIDABAD NEWS 01 AUG 2026 : GAUTAM : संगीत केवल एक कला नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार संवर्धन और आत्मिक उन्नयन का सशक्त माध्यम है। भूपानी फरीदाबाद स्थित Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर ने आज भैंसरावली गांव में 48 लाख की लागत से हुए विकास कार्य जनता को समर्पित किए। उन्होंने यहां आयोजित लोकार्पण समारोह Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) (एफओडी) द्वारा Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने आज दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद की Read More...
पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी : राव नरेन्द्र
FARIDABAD NEWS 30 JULY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने राज्य के सभी मंडल आयुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों Read More...