- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,31 July , 2026
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने आज दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद की संवाद बैठक ली। बैठक में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के अलावा जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा एसआईआर के जरिए फर्जी वोट बनवाकर या सही मतदाताओं के वोट काटकर चुनावी गड़बड़ी करने का प्रयास कर रही है।
एक अगस्त से चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर को लेकर वोटरों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उसके बाद जिस भी साथी का गलती से वोट कटा हो तो उसका नया फार्म भरवाकर वोट बनवाए और अगर प्रशासन ने गलत तरीके से वोट को काटा हो तो उसकी आपत्ति दर्ज करवाकर वोट को दोबारा बनवाने का काम करें। क्योंकि भाजपा एसआईआर की आड़ में कांग्रेस के समर्थित लोगों के वोटर चिहिन्त करके काटने में लगी हुई है। श्री राव ने जहां कांग्रेस पदाधिकारियों को एकता का पाठ पढ़ाया, वहीं सक्रिय रहने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के जिन पदाधिकारियों की ड्यूटी विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में लगाई गई है, वह अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से काम करते हुए जिला अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपे।
श्री राव ने कहा कि भाजपा सरकार के लंबे शासनकाल में प्रदेश का युवा बेरोजग़ारी से जूझ रहा है, किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है। कांग्रेस इन सभी जनहित के मुद्दों को सडक़ से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।
वहीं प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है और कार्यकर्ताओं को हैंडल करने का काम पदाधिकारियों का है। इसलिए पदाधिकारी सक्रिय रूप से पार्टी में काम करें और जनता की आंख और कान बने। उन्होंने कहा कि अब वह वक्त आ गया है जब भाजपा का जाने का वक्त आ गया है। कार्यकर्ता भाजपा की कारगुजारियों को जनता के बीच में ले जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अगला शासन कांग्रेस का होगा। क्योंकि वह जहां भी जा रहे है वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में जोश तो है ही जनता भी कांग्रेस के शासन काल को याद कर रही है। श्री दत्त ने कहा कि कहा कि युवाओं व महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी में जोड़े, क्योंकि आने वाला वक्त युवाओं का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को पूरा सम्मान दिया। आगे भी सम्मान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें और संगठन में भी महिलाओं व युवाओं को पूरी तरजीह दी जाएगी।
कांग्रेस जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। संगठन की शक्ति के बल पर पार्टी प्रदेश के प्रत्येक गांव, वार्ड और बूथ तक पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और जनसंघर्ष को आगे बढ़ाएं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने दोनों नेताओं को भरोसा दिया कि कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है, सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को साथ लेकर चला जा रहा है। श्री कौशिक ने दोनों ही नेताओं को जिला कांग्रेस की गतिविधियों से भी अवगत करवाया।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपनी पूरी जिला कमेटी के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र का ब्रज भूमि पधारने पर राधा-कृष्ण की मूर्ति सम्मान स्वरूप भेंट की तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। दोनों ही नेताओं ने जिला कांग्रेस में अच्छा कार्य करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रेनू चौहान, अनिल शर्मा, तिलक नागर, वेद यादव, संगठन महासचिव अशोक रावल, जिला कोषाध्यक्ष डा. सौरभ शर्मा, महासचिव उमेश कौशिक, ललित बंसल, सुनीता फागना, मुकेश डागर, बिजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र चंदीला, रविन्द्र बैंसला, सचिव बाबूलाल रवि, बलजीत सिंह अरोड़ा, एडवोकेट अनुज शर्मा, एन.के. शर्मा, पम्मी मान, राहुल नागर, सरला भमोत्रा, मोहन तेवतिया, चंद्रपाल सिंह, मोहसिन खान, शाहबुद्दीन, दिनेश शर्मा, अर्जुन सैनी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इसके अलावा कांग्रेस नेता जगन डागर, विनोद कौशिक, प्रेम यादव, विकास फागना, रोहित सिंगला, मनीष बौद्ध, विशाल फागना, जुबैर खान पार्टी की बैठक समाप्त होने के बाद दोनों नेताओं का फूल माला व बुक्के देकर स्वागत किया।
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर ने आज भैंसरावली गांव में 48 लाख की लागत से हुए विकास कार्य जनता को समर्पित किए। उन्होंने यहां आयोजित लोकार्पण समारोह Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) (एफओडी) द्वारा Read More...
FARIDABAD NEWS 31 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने आज दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद की Read More...
पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी : राव नरेन्द्र
FARIDABAD NEWS 30 JULY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने राज्य के सभी मंडल आयुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के 'हरित हरियाणा-स्वच्छ हरियाणा' संकल्प को साकार करने की दिशा में गुरुवार को फरीदाबाद के आईएमटी, बल्लभगढ़ में जि Read More...
25 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी, आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, CCTV-ड्रोन से होगी गतिविधियों पर नजर
महिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, SWAT, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन रहेंगी तैनात< Read More...
500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में
Read More...