FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 ; GAUTAM : नहरपार पल्ला-तिलपत से बसंतपुर क्षेत्र तक के लोगों को उनके हक की बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये कहना है लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल का। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नहरपार क्षेत्र के लिए अलग बिजली घर को मंजूरी दी थी। जोकि सेक्टर 37 में 66 केवी का बिजली घर बनकर तैयार भी हुआ। लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से इस बिजली घर की पूरी सप्लाई पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को न मिलकर आधी सप्लाई किसी अन्य जगह की जा रही है। जिसके कारण पल्ला से बसंतपुर तक के निवासियों को बिजली की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 

करीब एक महीने से यहां के लोग बिजली को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां के निवासी बिजली की समस्या को लेकर पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रैक्सवाल से कई बार मिल चुके हैं। उनकी समस्या को लेकर ओमप्रकाश रैक्सवाल ने डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर मांग पत्र देकर मांग की कि उक्त बिजली घर की पूरी बिजली इस क्षेत्र को मिले। यदि यह संभव नहीं है तो पल्ला, तिलपत, सेहतपुर, अगवानपुर, इस्माइलपुर, बसंतपुर, सेक्टर 91, सूर्य विहार, लगभग 100 नियमित काॅलोनियों में बिजली की दशा सुधारने के लिए 66 केवी या 33 केवी के दो नए बिजली घर बनाए जाए। ताकि नहरपार क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिल सके।

इसके अतिरिक्त हाल ही में केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल द्वारा फरीदाबाद में बिजली की तारों को भूमिगत करने की घोषणा की गई है। उस योजना के तहत पल्ला-तिलपत से बसंतपुर क्षेत्र तक के गांव, सेक्टर व काॅलोनियों के बिजली के तार भी भूमिगत किए जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी, उर्जा मंत्री अनिल विज को मांग पत्र भेजा गया है और केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व बिजली निगम के एसई से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपा गया है। 

" />

FARIDABAD

HindustanVision Monday,15 June , 2026
नहरपार क्षेत्र को मिले 66 केवी का नया बिजली घर: ओमप्रकाश रैक्सवाल 

More News

6/15/2026 7:13:40 PM
बैठक में हालिया घटनाओं की कड़ी निंदा की

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी की बैठक सीनियर्स सोसाइटी, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-16, फरीदाबाद में आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित वि Read More...

6/15/2026 7:02:24 PM
मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह  

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : सशक्त भीम समाज (SBS ) फरीदाबाद द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्सा Read More...

6/15/2026 6:25:30 PM
सरकार एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करके गड़बड़झाले में लगी हुई है : करण सिंह दलाल

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026  GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर Read More...

6/15/2026 6:20:09 PM
नहरपार क्षेत्र को मिले 66 केवी का नया बिजली घर: ओमप्रकाश रैक्सवाल 

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 ; GAUTAM : नहरपार पल्ला-तिलपत से बसंतपुर क्षेत्र तक के लोगों को उनके हक की बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे आए दिन लोगों को परेशानी Read More...

6/15/2026 6:14:45 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर का 68वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM  :  सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 का 68वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। 14 जून 2026 दिन रविवार म Read More...

6/15/2026 6:12:46 PM
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री राजेश नागर ने किया मंडल प्रवास

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 ; GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिगांव मंडल प्रवास के अंतर्गत ग्राम कौराली में विशेष वृक् Read More...

6/15/2026 6:10:39 PM
नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति अब तक के शासनकालों में सबसे खराब रही है : प्रवीन डावर

FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार-विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीन डावर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति अ Read More...

6/14/2026 7:52:02 PM
कृष्णपाल गुर्जर ने भेंट की डा.एस.एस. बंसल को सरकार की उपलब्धियों की पुस्तकें 

एसएसबी हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री का डा. बंसल ने किया स्वागत

FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2026 : GAUTAM :  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में Read More...

Welcome