- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,15 June , 2026
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 ; GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिगांव मंडल प्रवास के अंतर्गत ग्राम कौराली में विशेष वृक्षारोपण किया और जनता को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी को भी मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चुनौती बन चुके हैं, जिनसे निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
मंत्री ने कहा कि हरित वातावरण न केवल प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन प्रदान करने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, सामाजिक संस्थाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, मंडल तिगांव अध्यक्ष कृष्ण पहलवान, मंडल खेड़ी अध्यक्ष सुधीर मेहता, मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजेश सरपंच, उप चेयरमैन श्रीपाल शर्मा, सरपंच तिगांव अधाना वेद अधाना, सरपंच तिगांव नागर विक्रम नागर, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, सरपंच मंधावली बृजेश शर्मा, सरपंच फज्जूपुर कमल भाटी, पर्यावरण प्रकोष्ठ ललित भारद्वाज, पंचायती राज जिला संयोजक विनय भाटी, अजब सरपंच, सतवीर सरपंच, शिवकुमार सरपंच, अशोक सरपंच, महामंत्री नेहपाल, देवी मेंबर, ब्लॉक मेंबर कुलदीप सरधाना, जसवंत अधाना एवं सुनील कुमार, सरपंच मुकेश, हरिओम शर्मा, सुनील सरधाना, राधेश्याम पंडित, देवेंद्र तंवर, वीरपाल जैलदार, ब्लॉक मेंबर नरेंद्र एडवोकेट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी की बैठक सीनियर्स सोसाइटी, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-16, फरीदाबाद में आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित वि Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : सशक्त भीम समाज (SBS ) फरीदाबाद द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्सा Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 ; GAUTAM : नहरपार पल्ला-तिलपत से बसंतपुर क्षेत्र तक के लोगों को उनके हक की बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे आए दिन लोगों को परेशानी Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 का 68वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। 14 जून 2026 दिन रविवार म Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 ; GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिगांव मंडल प्रवास के अंतर्गत ग्राम कौराली में विशेष वृक् Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार-विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीन डावर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति अ Read More...
एसएसबी हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री का डा. बंसल ने किया स्वागत
FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2026 : GAUTAM : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में Read More...