FARIDABAD

HindustanVision Sunday,07 June , 2026
लड़ाई लंबी है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा : विजय प्रताप सिंह

नेहरू कालोनी में तोडफोड को लेकर बड़ी पंचायत का आयोजन, उमडा जन सैलाब

गरीबों को उजाडऩे से पहले उन्हें वैकलपिक स्थान दे : विजय प्रताप

मांगे नहीं मानी गई तो एक सप्ताह बाद बैठक होगी और महापंचायत पर रणनीति बनेगी : विजय प्रताप

गरीबों के आशियाने उजडऩे पर जमकर गरजे पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2026 : GAUTAM : नेहरू कालोनी संघर्ष समिति के आहवान पर नेहरू कालोनी गांव में तोडफ़ोड़ विरोध में रविवार को हजारों की तदाद में लोग एकत्र हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। समिति की अपील पर वरिष्ठ कांग्रेसी  नेता विजय प्रताप ङ्क्षसह ,जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना व अन्य दलों के नेताओं ने सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। धरने में उपस्थित लोगों की भीड़ को देख विजय प्रताप भावुक हो गए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेशक ये लड़ाई लंबी है, लेकिन हम हार मानने वाले नहीं है। अपने अस्तित्व की लड़ाई किसी भी हद तक जाकर लड़ेंगे। रात के अंधेरे में चोरों की तरह पहले शिव मंदिर को ओर बाद में मस्जिद को तहस नहस किया और उसके बाद उनके हौंसले बढ़े और गरीबों के आशियानों को उजाडऩे लगे। भीषण गर्मी में उजड़े हुए लोग छत के बिना सडक़ों पर पड़े और आशियाने की तलाश में इधर उधर भटकने लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान से डरो ,अगर ऐलीवेटिड कॉरिडोर ,मैट्रो स्टेशन निकलाने के लिए तोडफ़ोड़ की गई थी तो पहले उनकी डीपीआर दिखाते ,लोगों को समझाते ,लेकिन अभी हुआ कुछ नहीं सोते हुए लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाना कहां का न्याय है। ये लोग अपने शहर के लोग हैं और इनके ऊपर इस तरह की कार्यवाही ऐसा लगता है, जैसे दुश्मन देश रात के अंधेरे में हमला करता है। इस प्रकार निर्दयता किसी प्रकार भी बर्दास्त के काबिल नहीं है। विजय प्रताप ने कहा कि किसानों के खिलाफ  लाए गए तीन काले कानून की तर्ज पर हमे भी संयम से विरोध करना पड़ेगा। हमें शांतिपूर्वक ,सत्याग्रह जैसे तरीके अपनाने पड़ेगे। लम्बी लड़ाई के लिए हमें तैयार रहना पड़ेगा। शांतिपूर्वक आंदोलन के लिए नेहरू कालोनी संघर्ष समिति जोभी रूपरेखा तैयार करेगी  ,सभी विपक्षी दल उसका अनुशरण कर आगे की कार्रवाई करेगा। सभी लोगों की सलाह मशविरा कर एक सप्ताह बाद अगर सरकार इस बाबत भाजपा सरकार कोई ठोस आसवाशन नहीं देती तो एक सप्ताह बाद बैठक होगी जिसमें महापंचायत पर रणनीति बनेगी । जिसमें देश भर के नेता और लोगों का हजूम उमड़ेगा। उन्होनें कहा कि पर्नुविकास विभाग की जमीन ही शहर बसाने वाले लोगों की है। उस पर सरकार लोगों को बसा सकती है। बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है। गरीब लोगों को उजाड़ कर लेकिन उनके मंशूबों को कभी पुरा नहीं होने दिया जाएगा। किसी परियोजना के लिए जमीन थोड़ी बहुत जमीन लेनी थी तो पहले उनको वैकलपिक स्थान दे । ऐसी बर्बरतापूर्वक कार्रवाई कतई बर्दास्त नहीं है। आज के धरणे प्रमुख रूप स पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ,जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व पार्षद राकेश भड़ाना, विजयपाल सरपंच, अख्तर सरपंच , गिर्राज पाली, ईशांत कथूरिया ,बब्लू आप पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शर्मा  , रिंकू चाँदीला, शालिनी चोपड़ा, सुमित गौड़, प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी, साहिल खान, सरदार बलजीत अरोड़ा, मोहसीन खान, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, राकेश भड़ाना एडवोकट आदि ने संबोधित किया और अनेक दलों के नेताओं तोडफ़ोड़ की कड़ी भत्र्सना की और गरीबों की लड़ाई में उनके साथ देने का आशवासन दिया।  जबकि मंच संचालन रोहताश चौधरी ने किया। नेहरू कालोनी संघर्ष समिति की ओर चन्द्रवीर , देवा भड़ाना , जगदीश सहित दर्जनों के तदाद लोग उपस्थित थे। नेहरू कालोनी के लोगों ने कहा कि विजय प्रताप के हम लोग ऋणी हैं, जो ये कालोनी के लिए खड़े होकर आए। इनके परिवार ने हमेशा लोगों को बचाने का काम किया है।

लड़ाई लंबी है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा : विजय प्रताप सिंह

More News

6/7/2026 7:13:14 PM
लड़ाई लंबी है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा : विजय प्रताप सिंह

नेहरू कालोनी में तोडफोड को लेकर बड़ी पंचायत का आयोजन, उमडा जन सैलाब

गरीबों को उजाडऩे से पहले उन्हें वैकलपिक स्थान दे : विजय प्रताप

मांगे नहीं मानी गई तो एक सप्ताह बाद बैठक होगी Read More...

6/7/2026 6:51:53 PM
नेहरु कॉलोनी एनआईटी 3 में धारा 163 लागू : जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा

बिना अनुमति पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जनहित एवं कान Read More...

6/7/2026 6:49:00 PM
लघु सचिवालय में 08 जून को महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी रेणु भाटिया

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 08 जून, सोमवार को सुबह 11.30 बजे सेक्टर-12 स्थित ल Read More...

6/6/2026 7:34:59 PM
कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा और होमी भाभा टाटा स्मारक केंद्र के मध्य करार

FARIDABAD NEWSD 06 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा क्षेत्र के बीमाकृत व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा न Read More...

6/6/2026 7:30:21 PM
गडकरी बना रहे विश्वस्तरीय सड़कें, पलवल में NHAI ने बना दिया तालाब

PALWAL NEWS 06 JUNE 2026 :  देशभर में विश्वस्तरीय सड़क संरचना का सपना दिखाने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विजन को पलवल में राष्ट्री Read More...

6/6/2026 7:23:29 PM
विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का समापन...

FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM  : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्य Read More...

6/6/2026 7:17:38 PM
रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा का 'पैडल फॉर टूमौरो'साइक्लोथॉन उत्साहपूर्वक संपन्न

300 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया भाग, मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर दिया सामाजिक सरोकार का संदेश
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : स्वस्थ जीवनशैली, Read More...

6/5/2026 7:44:09 PM
न्यायमूर्ति दीपक सिब्बल ने वर्चुअल माध्यम से किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में 50 पौधों का रोपण
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलए Read More...


Welcome