FARIDABAD

HindustanVision Sunday,07 June , 2026
नेहरु कॉलोनी एनआईटी 3 में धारा 163 लागू : जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा

बिना अनुमति पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जनहित एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 07 जून 2026 को जिले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जनहित के मद्देनजर लागू किए गए हैं। यह आदेश एनआईटी-3, नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद के क्षेत्र में प्रभावी रहेंगे।

आदेशों के अनुसार 07 जून 2026 को सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त आग्नेयास्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, गंडासा, चाकू अथवा ऐसे अन्य हथियार लेकर चलने पर भी रोक रहेगी, यह आदेश पुलिस बल, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में लगे सरकारी कर्मचारियों तथा उन समुदायों पर लागू नहीं होंगे जिन्हें परंपरागत रीति-रिवाजों के तहत हथियार धारण करने की अनुमति प्राप्त है। हालांकि किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा कानून व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न करने की स्थिति में यह छूट स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय होगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

नेहरु कॉलोनी एनआईटी 3 में धारा 163 लागू : जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा

More News

6/7/2026 7:13:14 PM
लड़ाई लंबी है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा : विजय प्रताप सिंह

नेहरू कालोनी में तोडफोड को लेकर बड़ी पंचायत का आयोजन, उमडा जन सैलाब

गरीबों को उजाडऩे से पहले उन्हें वैकलपिक स्थान दे : विजय प्रताप

मांगे नहीं मानी गई तो एक सप्ताह बाद बैठक होगी Read More...

6/7/2026 6:51:53 PM
नेहरु कॉलोनी एनआईटी 3 में धारा 163 लागू : जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा

बिना अनुमति पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जनहित एवं कान Read More...

6/7/2026 6:49:00 PM
लघु सचिवालय में 08 जून को महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी रेणु भाटिया

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 08 जून, सोमवार को सुबह 11.30 बजे सेक्टर-12 स्थित ल Read More...

6/6/2026 7:34:59 PM
कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा और होमी भाभा टाटा स्मारक केंद्र के मध्य करार

FARIDABAD NEWSD 06 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा क्षेत्र के बीमाकृत व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा न Read More...

6/6/2026 7:30:21 PM
गडकरी बना रहे विश्वस्तरीय सड़कें, पलवल में NHAI ने बना दिया तालाब

PALWAL NEWS 06 JUNE 2026 :  देशभर में विश्वस्तरीय सड़क संरचना का सपना दिखाने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विजन को पलवल में राष्ट्री Read More...

6/6/2026 7:23:29 PM
विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का समापन...

FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM  : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर आज दिनांक 05-06-2026 को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा एक जागरूकता कार्य Read More...

6/6/2026 7:17:38 PM
रैडिसन ब्लू ग्रेटर नोएडा का 'पैडल फॉर टूमौरो'साइक्लोथॉन उत्साहपूर्वक संपन्न

300 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने लिया भाग, मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर दिया सामाजिक सरोकार का संदेश
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2026 : GAUTAM : स्वस्थ जीवनशैली, Read More...

6/5/2026 7:44:09 PM
न्यायमूर्ति दीपक सिब्बल ने वर्चुअल माध्यम से किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में 50 पौधों का रोपण
FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलए Read More...


Welcome