- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,02 June , 2026
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज खेल परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में ब्लॉक स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता-2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आयुष विभाग फरीदाबाद, हरियाणा योग आयोग, फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, खेल विभाग फरीदाबाद एवं शिक्षा विभाग फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी डॉ. कर्मवीर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए योग को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग अभ्यास अपनाने का संदेश दिया।
इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक के अंडर-18 तथा 18-55 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न पारंपरिक योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मनीषा लांबा, जिला योग समन्वयक डॉ. सीमा एवं योग विशेषज्ञ डॉ. विकास उपस्थित रहे। फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सेक्रेटरी जनरल अंकुर सिंह एवं सेक्रेटरी श्याम कुमार ने आयोजन का सफल संचालन किया। जिला खेल विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी निलेश तथा शिक्षा विभाग की ओर से ए.ई.ओ. श्री हरवीर उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल में फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से श्रीमती श्वेता अनेजा, सुश्री नाजनीन फिरदौस, अनिल, राजू, जतिन, अंकित, सुश्री मनीषा, सुश्री अंशिका, अजीत भाटी एवं श्रीमती शोभा रानी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त आयुष विभाग के लगभग 25 योग सहायकों ने निर्णायक, तकनीकी अधिकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :फरीदाबाद ब्लॉक अंडर-18 बालक वर्ग में भविस्य (पुत्र पप्पू सिंह) ने प्रथम स्थान, ऋषभ कुमार (पुत्र रमेश सिंह) ने द्वितीय स्थान, आदित्य राज (पुत्र अजय कुमार) ने तृतीय स्थान, अंश सिंह (पुत्र तारकेश्वर सिंह) ने चौथा स्थान तथा वंशु ठाकुर (पुत्र दीपक ठाकुर) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
फरीदाबाद ब्लॉक अंडर-18 बालिका वर्ग में मेहर अनेजा (पुत्री सुशील कुमार) ने प्रथम स्थान, अर्पिता (पुत्री विशवेंद्र) ने द्वितीय स्थान, समृद्धि ने तृतीय स्थान, भूमिका (पुत्री गीता राम) ने चौथा स्थान तथा अंकिता (पुत्री अनिल कुमार) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
फरीदाबाद ब्लॉक 18-55 पुरुष वर्ग में कुनाल (पुत्र पवन) ने प्रथम स्थान तथा ऋषिकांत (पुत्र संजय कुमार) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
फरीदाबाद ब्लॉक 18-55 महिला वर्ग में अंजली (पुत्री जय कुमार सिंह) ने प्रथम स्थान, अनन्या (पुत्री विनोद कुमार) ने द्वितीय स्थान, जयंती (पुत्री लालन कुमार झा) ने तृतीय स्थान, गुंगुन कुमारी (पुत्री तुलसी सिंह) ने चौथा स्थान तथा ऋषिता (पुत्री सोमिंदर) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
बल्लभगढ़ ब्लॉक अंडर-18 बालक वर्ग में अक्षत गुप्ता (पुत्र संदीप गुप्ता) ने प्रथम स्थान, अर्नव (पुत्र सर्वेश कुमार) ने द्वितीय स्थान, हार्दिक पंचाल (पुत्र उत्तम पंचाल) ने तृतीय स्थान, बादल कुमार चौहान (पुत्र श्री वशिष्ठ महतो) ने चौथा स्थान तथा विमलेश (पुत्र बृजेश कुमार) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
बल्लभगढ़ ब्लॉक अंडर-18 बालिका वर्ग में अंशिका (पुत्री रणबीर सिंह) ने प्रथम स्थान, कीर्ति (पुत्री देवराज) ने द्वितीय स्थान, यशिका (पुत्री रणधीर राय) ने तृतीय स्थान, कनिका (पुत्री अजीत सिंह) ने चौथा स्थान तथा वंशिका (पुत्री प्रदीप) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
बल्लभगढ़ ब्लॉक 18-55 पुरुष वर्ग में बलवीर (पुत्र श्री रामचंद्र यादव) ने प्रथम स्थान, आनंद चौधरी (पुत्र हाकिम सिंह चौधरी) ने द्वितीय स्थान, नारायण सिंह (पुत्र मोहर सिंह) ने तृतीय स्थान तथा अंकित कुमार (पुत्र राम प्रवेश यादव) ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
बल्लभगढ़ ब्लॉक 18-55 महिला वर्ग में कोमल (पुत्री करण सिंह) ने प्रथम स्थान, संगीता शर्मा (पुत्री रविंद्र शर्मा) ने द्वितीय स्थान, निर्मला कुमारी (पुत्री रमेश कुमार शर्मा) ने तृतीय स्थान, मुस्कान ने चौथा स्थान तथा गरिमा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता, दिनांक 09 जून 2026 को फरीदाबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दीं।
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तीसरे कार्यक्रम का आयोजन गवर्नम Read More...
पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व रहेगा पूर्णतः सुरक्षित
आम नागरिक हस्तलिखित पांडुलिपियों की जानकारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं साझा
FARIDABAD NEWS 02
Read More...
विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM : न्यू जॉन एफ कैनेडी पब्लिक स्कूल पल्ला न.1में केन्द्रीय आर्य युवक Read More...
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM : आज प्रदेश के गेस्ट अध्यापक अपनी मांगों एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान पर Read More...
FARIDABAD NEWS 02 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज खेल परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में ब्लॉक स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता-2026 का सफ Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7-ए में आयोजित तीन दिवसीय विशेष वेद प्रचार कार्यक्रम आचार्य सतीश सत्यम के पावन ब्रह्मत्व में यज्ञ और पूर्णाहुति के सा Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बदलते वक्त में वास्तुकला क्षेत्र की चुनौतियों और नवाचार को लेकर 20 जून को प्रकृति-2026’ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभ Read More...