- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,01 June , 2026
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बदलते वक्त में वास्तुकला क्षेत्र की चुनौतियों और नवाचार को लेकर 20 जून को प्रकृति-2026’ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर से करीब 350 आर्किटेक्ट्स जुटेंगे। इसको लेकर आईआईए फरीदाबाद केंद्र की रविवार को बैठक हुई। जिसमें शहर के प्रमुख आर्किटेक्ट्स ने भाग लिया। जिन्होंने ‘प्रकृति-2026’ सेमिनार का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
बैठक में आर्किटेक्ट निर्मल मखीजा, रवि सिंगला, अजय गौतम, सुरेंद्र सिंह, सुभाष यदुवंशी व पुलकित गुप्ता समेत कई वरिष्ठ आर्किटेक्ट्स मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने बदलते शहरी परिदृश्य में वास्तुशिल्प की भूमिका, पर्यावरण अनुकूल निर्माण और नई तकनीकों के उपयोग पर होने वाले सेमिनार को कामयाब करने हेतु अपने विचार रखे।
आर्किटेक्ट एवं नगर निगम के सेवानिवृत्त वरिष्ठ योजनाकार रवि सिंगला ने बताया कि ‘प्रकृति-2026’ को एक ऐसे मंच के रूप में तैयार किया गया है, जहां आर्किटेक्ट, डिजाइनर, छात्र, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक एक साथ आकर अनुभव और विचार साझा कर सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य टिकाऊ विकास और हरित वास्तुकला को बढ़ावा देना है।
सेमिनार में पैनल चर्चाएं, वास्तुकला एवं छात्र प्रदर्शनियां तथा व्यावसायिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को नए नवाचारों, तकनीकों और उद्योग से जुड़ी ताजा जानकारियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
बैठक में सभी आर्किटेक्ट्स से आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि ‘प्रकृति-2026’ वास्तुशिल्प बिरादरी को एक साझा मंच प्रदान करेगा और पेशे, शहर तथा टिकाऊ भविष्य के लिए सामूहिक दृष्टिकोण को मजबूत करेगा।
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7-ए में आयोजित तीन दिवसीय विशेष वेद प्रचार कार्यक्रम आचार्य सतीश सत्यम के पावन ब्रह्मत्व में यज्ञ और पूर्णाहुति के सा Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बदलते वक्त में वास्तुकला क्षेत्र की चुनौतियों और नवाचार को लेकर 20 जून को प्रकृति-2026’ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभ Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के जिला फरीदाबाद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय भाटी ने अपने साथियों के साथ मंत्री राजेश नागर का अभिनंदन Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और सरकारी अस्पतालों को रेफर-मुक्त बनाने की मांग को लेकर फरीदाबाद रेफर मुक्त संघ Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : पेंचक सिलाट एसोसिएशन फरीदाबाद के द्वारा 7वें फरीदाबाद जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कू Read More...
BALLABHGARH NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ क्षेत्र में सब-डिवीजन पोर्टल बंद होने के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ल Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 ; GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) में संस्थान के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिकारी Read More...