- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,01 June , 2026
BALLABHGARH NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ क्षेत्र में सब-डिवीजन पोर्टल बंद होने के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोर्टल बंद होने से न तो नई प्रॉपर्टी आईडी बन पा रही है और न ही भवन निर्माण के नक्शे स्वीकृत हो रहे हैं। इससे हजारों परिवारों और संपत्ति मालिकों के महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं।
नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम कार्यालयों के लगातार चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों द्वारा स्पष्ट जानकारी और समयबद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस संबंध में नगर निगम में कार्यरत एक कर्मचारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि "पोर्टल उच्च स्तर से बंद है। जब तक इसे दोबारा चालू नहीं किया जाता, तब तक प्रॉपर्टी आईडी और नक्शा पास करने जैसी प्रक्रियाओं पर कार्रवाई संभव नहीं है।"
क्षेत्र के निवासियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini से मांग की है कि बल्लभगढ़ के बंद पड़े सब-डिवीजन पोर्टल को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि प्रॉपर्टी आईडी निर्माण, नक्शा स्वीकृति और अन्य नागरिक सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था की इस स्थिति का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। नागरिकों ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने की अपील की है।
लोगों का कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे अपनी मांगों को लेकर सामूहिक रूप से सरकार और प्रशासन के समक्ष आवाज उठाने पर मजबूर होंगे। जनता को उम्मीद है कि सरकार उनकी परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र राहत प्रदान करेगी।
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7-ए में आयोजित तीन दिवसीय विशेष वेद प्रचार कार्यक्रम आचार्य सतीश सत्यम के पावन ब्रह्मत्व में यज्ञ और पूर्णाहुति के सा Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बदलते वक्त में वास्तुकला क्षेत्र की चुनौतियों और नवाचार को लेकर 20 जून को प्रकृति-2026’ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभ Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के जिला फरीदाबाद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय भाटी ने अपने साथियों के साथ मंत्री राजेश नागर का अभिनंदन Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और सरकारी अस्पतालों को रेफर-मुक्त बनाने की मांग को लेकर फरीदाबाद रेफर मुक्त संघ Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : पेंचक सिलाट एसोसिएशन फरीदाबाद के द्वारा 7वें फरीदाबाद जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कू Read More...
BALLABHGARH NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ क्षेत्र में सब-डिवीजन पोर्टल बंद होने के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ल Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 ; GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) में संस्थान के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिकारी Read More...