- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,01 June , 2026
GURUGRAM NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम में आयोजित “मेकिंग हरियाणा” एवं नई औद्योगिक नीति के शुभारंभ समारोह के दौरान IIAF (IMT Industries Association Faridabad) के प्रधान प्रमोद राणा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समीप बैठकर इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसे उन्होंने अपने लिए सम्मान एवं गौरव का विषय बताया।
हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “मेकिंग हरियाणा” अभियान एवं नई औद्योगिक नीति का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर के उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सरकार की उपस्थिति में लगभग 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश संबंधी एमओयू (MoU) साइन किए गए, जिनके माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां हरियाणा में निवेश करेंगी। इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में लगभग 10 लाख नए रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है।
नई औद्योगिक नीति की सबसे महत्वपूर्ण पहल सिंगल विंडो सिस्टम रही, जिसका शुभारंभ भी इस अवसर पर किया गया। इसके माध्यम से उद्योगों एवं व्यापारियों को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। विभिन्न प्रकार की अनुमतियां, स्वीकृतियां एवं आवश्यक प्रक्रियाएं एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी की जा सकेंगी, जिससे कारोबार करना और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनेगा।
इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतिगत सुधारों की घोषणा की। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश में पूर्व में लागू ब्लॉक आधारित प्रणाली को समाप्त कर सभी क्षेत्रों के उद्योगों को समान अवसर एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाया गया है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने हेतु सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।
कार्यक्रम के उपरांत प्रमोद राणा ने मुख्यमंत्री जी को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर हरियाणा को औद्योगिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लागू की गई यह नई औद्योगिक नीति प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
प्रमोद राणा ने कहा कि “मेकिंग हरियाणा” अभियान और नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नए उद्योग स्थापित होंगे तथा युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगों को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सिंगल विंडो सिस्टम एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे उद्योग जगत को अत्यधिक लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर प्रमोद राणा के साथ IIAF के ब्लॉक लीडर अमित खन्ना, सुभाष नगर तथा महिला उद्यमी फारुल राणा भी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम में सहभागिता की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आने वाले वर्षों में तीव्र गति से विकास करेगा तथा उद्योग, रोजगार और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के नशा मुक्ति केंद्र में Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7-ए में आयोजित तीन दिवसीय विशेष वेद प्रचार कार्यक्रम आचार्य सतीश सत्यम के पावन ब्रह्मत्व में यज्ञ और पूर्णाहुति के सा Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बदलते वक्त में वास्तुकला क्षेत्र की चुनौतियों और नवाचार को लेकर 20 जून को प्रकृति-2026’ सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभ Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के जिला फरीदाबाद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय भाटी ने अपने साथियों के साथ मंत्री राजेश नागर का अभिनंदन Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और सरकारी अस्पतालों को रेफर-मुक्त बनाने की मांग को लेकर फरीदाबाद रेफर मुक्त संघ Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : पेंचक सिलाट एसोसिएशन फरीदाबाद के द्वारा 7वें फरीदाबाद जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कू Read More...
BALLABHGARH NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ क्षेत्र में सब-डिवीजन पोर्टल बंद होने के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ल Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 ; GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) में संस्थान के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिकारी Read More...