FARIDABAD

HindustanVision Thursday,07 May , 2026
जीवन ज्योत कौर ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- युवा खिलाड़ी देश का नाम करेंगे रोशन

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : ऑल इंडिया फ्रीस्टाइल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, जो 1 मई से 4 मई तक राजगढ़, राजस्थान में आयोजित की गई, में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल, कोच और परिवार का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन छोटू राम दहिया (प्रेसिडेंट - इंडिया) एवं दानिश पढा (जनरल सेक्रेटरी - इंडिया) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विश्व उपाध्यक्ष जीवन ज्योत कौर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत के युवा खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में देश का नाम विश्व भर में रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे फरीदाबाद के बच्चों ने जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत और अटूट अनुशासन का परिणाम है। खेल केवल शारीरिक विकास नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जीत का यह सिलसिला रुकना नहीं चाहिए; याद रखें कि हर मेडल के पीछे पसीने की बूंदें और अपार त्याग होता है। आप इसी तरह फरीदाबाद और देश का मान बढ़ाते रहें।"

कोच दिव्यांश मनुजा के मार्गदर्शन में डीएवी पब्लिक स्कूल, एनएच-3 फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। इकनूर कौर ने -63 किलोग्राम पॉइंट फाइट इवेंट में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उनकी माता मधु शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। वहीं रुही शर्मा ने -32 किलोग्राम पॉइंट फाइट इवेंट में राजस्थान के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके पिता राकेश शर्मा ने इस सफलता का श्रेय कोच और स्कूल प्रबंधन को दिया। आर्यन ने -57 किलोग्राम किक लाइट इवेंट में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उनके पिता कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनएच-3 फरीदाबाद की प्रिंसिपल ज्योति दहिया ने सभी खिलाड़ियों और कोच दिव्यांश मनुजा को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और स्कूल हमेशा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करता रहेगा। जीवन ज्योत कौर ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जीवन ज्योत कौर ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- युवा खिलाड़ी देश का नाम करेंगे रोशन

More News

5/7/2026 7:54:06 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते से होंगे विभिन्न मामलों के निपटारे : सीजेएम जितेंद्र सिंह

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर Read More...

5/7/2026 7:41:08 PM
दहेज शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी, एसडीएम को करें रिपोर्ट : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के प्रभावी क्रियान्वयन, मामलों की समीक्षा तथा जन-जागरूकता गतिविधियो Read More...

5/7/2026 7:30:14 PM
यूनियन के माध्यम से ज्ञापन रूपी माँग पत्र सौंपे

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद की तमाम सब डिवीजनों, डिवीजनों में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक् Read More...

5/7/2026 7:25:22 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण एवं परामर्श विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग द्वारा छात्र स्वस्थ्य एवं Read More...

5/7/2026 7:21:13 PM
पंचकुला में भाजपा के पक्ष में मजबूत होता जनसमर्थन,विपुल गोयल ने किया सभाओं को संबोधित

PANCHKULA NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : पंचकुला में नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन निरंतर सुदृढ़ होता दिखाई दे रहा है। हरियाणा सरकार के क Read More...

5/7/2026 7:17:03 PM
जीवन ज्योत कौर ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- युवा खिलाड़ी देश का नाम करेंगे रोशन

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : ऑल इंडिया फ्रीस्टाइल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, जो 1 मई से 4 मई तक राजगढ़, राजस्थान में आयोजित की गई, में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर् Read More...

5/7/2026 7:09:56 PM
अरूट जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सि Read More...

5/6/2026 5:29:09 PM
मनोज चौधरी का हो रहा है जगह जगह भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 06 MAY 2026 : सेक्टर 65 स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा एस. सी मोर्चा जिला प्रभारी मनोज चौधरी का दर्जनों लोगों ने फूल बुके देकर भव Read More...


Welcome