- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,07 May , 2026
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली को ज्ञापन सौंपकर शहर में अरूट जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह प्रतिमा पंजाबी खत्री समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगी।
इस अवसर पर राजीव जेटली ने संस्था के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाकर सकारात्मक समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की भावनाओं का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीआर नरूला ने बताया कि अरूट जी महाराज को पंजाबी खत्री समाज एक महान शासक और धर्मगुरु के रूप में मानता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जैन समाज भगवान महावीर और वैश्य समाज महाराजा अग्रसेन को अपना आदर्श मानता है, उसी प्रकार अरूट जी महाराज लगभग 15 करोड़ पंजाबी खत्रियों की आस्था के केंद्र हैं।
डीआर नरूला ने आगे बताया कि 30 मई को अरूट जी महाराज की जयंती संस्था द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। इस दौरान उनकी शिक्षाओं और जीवन से जुड़े प्रसंगों को भी साझा किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एसके सचदेवा, एके भाटिया, अनिल भाटिया, मुनिराज भामरी, राजू गाबरी, ओपी ढिंगरा, राम मिगलानी और विजय कुमार कंटा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के प्रभावी क्रियान्वयन, मामलों की समीक्षा तथा जन-जागरूकता गतिविधियो Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद की तमाम सब डिवीजनों, डिवीजनों में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग द्वारा छात्र स्वस्थ्य एवं Read More...
PANCHKULA NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : पंचकुला में नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन निरंतर सुदृढ़ होता दिखाई दे रहा है। हरियाणा सरकार के क Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : ऑल इंडिया फ्रीस्टाइल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, जो 1 मई से 4 मई तक राजगढ़, राजस्थान में आयोजित की गई, में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 MAY 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सि Read More...
FARIDABAD NEWS 06 MAY 2026 : सेक्टर 65 स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा एस. सी मोर्चा जिला प्रभारी मनोज चौधरी का दर्जनों लोगों ने फूल बुके देकर भव Read More...