FARIDABAD

HindustanVision Monday,04 May , 2026
भगवामय हुआ बंगाल,  भाजपा की विराट जीत पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM :  बंगाल असम और पांडिचेरी में NDA की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। जनता ने तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति को नकारते हुए विकास और पारदर्शिता के मार्ग को चुना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने “नारी शक्ति वंदन” अधिनियम को संसद में गिराकर नारी शक्ति का अपमान किया जिसे जनता देख रही है और बंगाल हो या असम हो महिलाओं ने अपने अपमान का बदला ले लिया है और आगे भी जितने चुनाव होंगे महिलाएं हर चुनाव में उन्हें हराएँगी और सबक सिखाएंगी ।            

पंकज पूजन रामपाल ने आगे कहा कि NDA की यह विजय देशभर में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है और यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों पर जनता की मुहर है। इसी वजह से बंगाल की देवतुल्य जनता ने मोदी जी के नेतृत्व NDA और भाजपा पर अपना भरोसा मजबूती से जताया है और असम में जनता ने तीसरी बार फिर से भाजपा को चुना है।

बंगाल, असम और पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर पूर्व महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, भाजपा जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, भारती भाकुनी, जिला सचिव मनीष छोंकर, गिर्राज त्यागी, तरणजीत सिंह,  जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला कार्यालय सचिव राज मदान, सचिन गुप्ता, अरुणिमा सिंह, आभास अग्रवाल,शिवम रतन, अश्वनी गुलाटी, मंडल अध्यक्ष  कृष्ण पहलवान, कुलदीप चंदीला,राजू ठाकुर, जितांशु चावला,प्रभा सोलंकी, दिनेश राजपूत, सौभाग्य लक्ष्मी, विनय भाटी,महेश पाहुजा,देवेन्द्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भगवामय हुआ बंगाल,  भाजपा की विराट जीत पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता

More News

5/4/2026 8:36:49 PM
जिला प्रशासन की सक्रियता से नागरिकों को मिल रही है राहत : सीटीएम अंकित कुमार

लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुस Read More...

5/4/2026 8:33:36 PM
प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती दे रही राज्य सरकार : आरती सिंह रा

फरीदाबाद के पल्ला सेहतपुर में बनेगा अत्याधुनिक अर्बन हेल्थ सेंटर, 22.33 करोड़ रुपये की मंजूरी
FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य Read More...

5/4/2026 8:28:08 PM
पश्चिम बंगाल और असम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर लगाई मोहर : जगदीश भाटिया

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत पर शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है. हरियाणा बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश Read More...

5/4/2026 8:22:46 PM
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने योगासन प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM :  सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल – हरियाणा 2026 योगासन स्पोर् Read More...

5/4/2026 8:16:18 PM
मनोनीत पार्षद जसवंत पवार सैनी ने लड्डू बांटकर मनाया जीत का जश्न

BALLABGARH NEWWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : गांव चंदावली में आज पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में पूरे देश में उत Read More...

5/4/2026 8:12:04 PM
तीन राज्यों में लहराया भगवा उमेश भाटी ने कार्यकर्ताओं और जनता को दी बधाई

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर देशभर के कार Read More...

5/4/2026 8:08:16 PM
क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 : GAUTAM : लोधी राजपूत जन कल्याण समिति (रजि.) फरीदाबाद द्वारा झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के महानायक-क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 124वां जय Read More...

5/4/2026 8:03:14 PM
बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को नाकारा : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 04 MAY 2026 ; GAUTAM :  बंगाल, असम और पांडिचेरी में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि  बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकर Read More...


Welcome