FARIDABAD

HindustanVision Sunday,26 April , 2026
महिलाओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को गिराए जाने के विरोध में पार्टी की महिला नेताओं, कार्यकर्ताओं व सामाजिक महिलाओं ने जिला संयोजक अनिता शर्मा के संयोजन में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया और फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित जिला कार्यालय के बाहर महिलाओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और “कांग्रेस मुर्दाबाद” तथा “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाये । इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

महिला जन आक्रोश सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इस ऐतिहासिक बिल को गिराकर अपनी महिला विरोधी सोच को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि बिल गिराने के बाद विपक्ष द्वारा जश्न मनाया गया, जो उनकी संवेदनहीनता और लोकतंत्र के प्रति अनादर को दर्शाता है। यह व्यवहार न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की भी अवहेलना है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराना केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों और अधिकारों पर कुठाराघात है। कांग्रेस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उसकी सोच महिला विरोधी है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी और ऐसे किसी भी अन्याय का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

कांग्रेस नहीं चाहती की आम महिलाएं संसद पहुंचे : प्रवीण बतरा जोशी

महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा परिवारवाद और स्वार्थ तक सीमित रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती कि आम परिवारों की महिलाएं संसद में पहुंचें, क्योंकि उनकी राजनीति केवल एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। महिला आरक्षण बिल को गिराना इसी मानसिकता का परमाण है। यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की नहीं, बल्कि सत्ता और स्वार्थ की राजनीति करती है। महिला आरक्षण बिल को गिराना और उस पर जश्न मनाना महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। देश की महिलाएं अब सब समझ चुकी हैं और आने वाले समय में इसका जवाब अवश्य देंगी

महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान : अनीता शर्मा

कार्यक्रम की संयोजक अनीता शर्मा ने कहा कि देश की नारी शक्ति अब किसी भी प्रकार के अन्याय को सहने वाली नहीं है। यह अपमान देश की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी। यह लड़ाई अब केवल संसद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जन-जन तक पहुंचेगी। भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करती रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी सीमा भारद्वाज, जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रभा सोलंकी, खुशबू सिंह, अरुणिमा सिंह, रेखा मिश्रा, किरण

महिलाओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

More News

4/26/2026 8:07:11 PM
घर में घुसकर मारपीट व अपहरण के प्रयास के मामले में आठवां आरोपित गिरफ्तार पुलिस चौकी चावला कॉलोनी टीम की कार्रवाई

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े व संगीन मामलों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चौकी चाव Read More...

4/26/2026 7:48:24 PM
जन्मदिन पर पौधा भेंट कर दिया हरित संदेश : उमेश भाटी

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप जोशी को Read More...

4/26/2026 7:15:18 PM
महिलाओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM : नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को गिराए जाने के विरोध में पार्टी की महिला नेताओं, कार्यकर्ताओं व सामाजिक महिलाओं ने जिला Read More...

4/26/2026 7:12:13 PM
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2026 : GAUTAM :  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जो की सराय ख्व Read More...

4/25/2026 8:17:57 PM
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजिस्टर्ड) फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयो Read More...

4/25/2026 7:42:01 PM
वसु मित्र सत्यार्थी मानवता की रक्षा के लिए हुए सम्मानित

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी (रजि.) एवं सड़क सुरक्षा ओमनी फाउंडेशन (सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित एक वि Read More...

4/25/2026 7:13:17 PM
जनस्नेह के बीच जन्मदिवस पर विपुल गोयल ने दिया हरित और विकसित फरीदाबाद का संकल्प

हवन-पूजन, भोजन-प्रसाद वितरण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री देकर मनाया जन्मदिवसFARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्मदिवस के पावन अवसर पर से Read More...

4/25/2026 6:48:09 PM
एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा का संचालन पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी होगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा लोक सेवा आय Read More...


Welcome