FARIDABAD

HindustanVision Saturday,25 April , 2026
एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा का संचालन पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी होगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकुला द्वारा  26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाने वाली एचसीएस (Ex. Br.) एवं अन्य अलाइड सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा-2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त आयुष सिन्हा ने शनिवार को सेक्टर 9 स्थित सैंट अंटोनी कान्वेंट स्कूल एवं डीसी मॉडल स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आयुष सिन्हा ने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम तथा जैमर की प्रभावशीलता को मौके पर जांचा। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, परीक्षा कक्षों की निगरानी प्रणाली तथा नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी उपकरणों एवं व्यवस्थाओं की पुनः जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा का आयोजन पूर्णतः स्मूथ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी (free and fair) वातावरण में कराया जाएगा। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा कोताही किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी कर्मचारी अपने दायित्वों के निर्वहन में चूक करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं। साथ ही, परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा-163 सहित लागू नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। प्रत्येक केन्द्र पर निरीक्षण दल एवं उड़नदस्तों की तैनाती की गई है, जो परीक्षा के दौरान सतत निगरानी बनाए रखेंगे।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा केन्द्र पर समय से पूर्व पहुंचें, अपने साथ आवश्यक दस्तावेज अवश्य लाएं तथा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

More News

4/25/2026 8:17:57 PM
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजिस्टर्ड) फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयो Read More...

4/25/2026 7:42:01 PM
वसु मित्र सत्यार्थी मानवता की रक्षा के लिए हुए सम्मानित

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी (रजि.) एवं सड़क सुरक्षा ओमनी फाउंडेशन (सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित एक वि Read More...

4/25/2026 7:13:17 PM
जनस्नेह के बीच जन्मदिवस पर विपुल गोयल ने दिया हरित और विकसित फरीदाबाद का संकल्प

हवन-पूजन, भोजन-प्रसाद वितरण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री देकर मनाया जन्मदिवसFARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्मदिवस के पावन अवसर पर से Read More...

4/25/2026 6:48:09 PM
एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा का संचालन पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी होगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा लोक सेवा आय Read More...

4/25/2026 6:41:14 PM
विपुल गोयल ने सेक्टर-15 में ‘कृष्ण वाटिका’ इकोवन का किया उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2026 : GAUTAM : सेक्टर-15 स्थित गीता मंदिर के निकट विकसित नए इको वन ‘कृष्ण वाटिका’ का उद्घाटन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपन Read More...

4/24/2026 7:15:21 PM
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने 07.23 ग्राम हिरोईन (स्मैक) के मामले में नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 24 APRIL 2026 : GAUTAM :  हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट Read More...

4/24/2026 7:08:51 PM
भक्ति के महाकुंभ में डूबा फरीदाबाद : श्री सिद्धदाता आश्रम में 19वें श्री ब्रह्मोत्सव का भव्य समापन

FARIDABAD NEWS 24 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में आस्था, श्रद्धा और दिव्यता का पांच दिवसीय महासंगम गुर Read More...

4/24/2026 7:03:52 PM
कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों की मानसिकता महिला विरोधी : दुष्यंत गौतम 

भाजपा करेगी कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरों को बेनकाब, चलाएगी जनजागरण अभियान दुष्यंत गौतम

FARIDABAD NEWWS 24 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट Read More...


Welcome