FARIDABAD

HindustanVision Friday,24 April , 2026
कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों की मानसिकता महिला विरोधी : दुष्यंत गौतम 

भाजपा करेगी कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरों को बेनकाब, चलाएगी जनजागरण अभियान दुष्यंत गौतम

FARIDABAD NEWWS 24 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार को फरीदाबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद के भीतर कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करके महिलाओं के अधिकारों का क़त्ल किया है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया हो। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को उनके संवैधानिक और राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को हक मिलना चाहिए था, लेकिन विपक्ष ने बिल गिराकर देश की 70 करोड़ महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के साथ विश्वासघात किया है।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गाँधी ने स्वयं स्वीकार किया है कि महिला आरक्षण का विचार पंडित मोतीलाल नेहरू के समय से लंबित था, जब मोतीलाल नेहरु कांग्रेस के अध्यक्ष थे । इसके बाद जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के लंबे शासनकाल के बावजूद कांग्रेस महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में विफल रही। यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस की नीयत कभी भी महिला सशक्तिकरण की नहीं रही।

उन्होंने 2010 की घटना का जिक्र करते  हुए कहा कि भाजपा के दबाव में जब महिला आरक्षण विधेयक संसद में लाया गया था, तब कांग्रेस के सहयोगी समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने संसद में विधेयक की प्रति तक फाड़ दी थी। कांग्रेस ने उस समय भी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा नहीं की। दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भाजपा ने महिलाओं को केवल वादे नहीं, बल्कि वास्तविक अधिकार दिए हैं। भाजपा ने अपने संगठन में राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की है। प्रधानमंत्री मोदी स्पष्ट रूप से कहते हैं कि यह महिलाओं पर कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि 16-17 साल बाद भाजपा सरकार जब नारी शक्ति वंदन विधेयक लेकर आई तब भी कांग्रेस का रवैया महिला विरोधी रहा। आज देश की महिलाएं पंचायत से लेकर संसद तक, विज्ञान से लेकर सेना तक, अंतरिक्ष से लेकर तकनीक तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब महिलाएं चंद्रमा तक पहुंच सकती हैं, सेना में सेवा दे सकती हैं, देश का नेतृत्व कर सकती हैं तो उन्हें संसद और विधानसभाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व क्यों न मिले?

दुष्यंत गौतम ने विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी नहीं चाहते कि सामान्य परिवारों की बेटियां, माताएं और बहनें संसद और विधानसभाओं तक पहुंचें। उन्हें डर है कि यदि आम घरों की महिलाएं नेतृत्व में आएंगी तो इनके परिवार की महिलाओं का कद कम हो जायेगा, इनकी परिवारवादी राजनीति की जड़ें कमजोर पड़ जाएंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक समाप्त करने, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी और महिला स्वावलंबन से जुड़ी अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। यही कारण है कि देश की माताएं-बहनें आज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

दुष्यंत गौतम ने कहा सभी को आश्चर्य होगा कि परिसीमन के बाद कर्नाटका में 28 से 42 सीटें होती, आंध्र में 25 से 38 होती, तेलंगाना में 17 की 26 होने वाली थी इन सभी राज्यों में  50 प्रतिशत सीटें बढ़ने वाली थी, लेकिन कांग्रेस ने उन राज्यों को भी गुमराह करने का काम किया है।

दुष्यंत गौतम ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण मिले जोकि संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भारत में धर्म के अनुसार आरक्षण नहीं मिलता। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने सुनियोजित साजिश के तहत महिला आरक्षण विधेयक को रोकने का प्रयास किया, ताकि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार न मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने सुनियोजित रणनीति के तहत विधेयक को गिराया जो उनकी सोची समझी राजनीतिक चाल थी। भाजपा चाहती थी महिलाओं को 2029 के चुनाव में 33 प्रतिशत भागीदारी मिले लेकिन कांग्रेस के नेता नहीं चाहते थे कि महिलाओं को उनका हक़ मिले, इसलिए विपक्ष ने महिलाओं के हकों की हत्या की है।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के समान अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।  देश की माताएं और बहनें महिला विरोधी दलों को कभी माफ नहीं करेंगी। आज देशभर की महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर इन दलों के खिलाफ अपना स्पष्ट विरोध दर्ज करा रही हैं। चुनावों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वाले दलों को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा ऐसे महिला विरोधी चेहरों को बेनकाब करेगी और उनके खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पहुंचकर महिलाओं के अधिकारों पर कुठाराघात करने वालों की भर्त्सना की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी राजनीतिक दल महिलाओं के अधिकारों को छीनने का दुस्साहस न कर सके।

प्रेस वार्ता में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, महापौर प्रवीण बतरा जोशी, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, अनीता शर्मा, भारती भाकुनी, राजबाला सरदाना, अलका भाटिया, प्रभा सोलंकी, शालिनी मंगला, अरुणिमा सिंह उपस्थित रहे।

कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों की मानसिकता महिला विरोधी : दुष्यंत गौतम 

More News

4/24/2026 7:15:21 PM
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने 07.23 ग्राम हिरोईन (स्मैक) के मामले में नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 24 APRIL 2026 : GAUTAM :  हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट Read More...

4/24/2026 7:08:51 PM
भक्ति के महाकुंभ में डूबा फरीदाबाद : श्री सिद्धदाता आश्रम में 19वें श्री ब्रह्मोत्सव का भव्य समापन

FARIDABAD NEWS 24 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में आस्था, श्रद्धा और दिव्यता का पांच दिवसीय महासंगम गुर Read More...

4/24/2026 7:03:52 PM
कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों की मानसिकता महिला विरोधी : दुष्यंत गौतम 

भाजपा करेगी कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरों को बेनकाब, चलाएगी जनजागरण अभियान दुष्यंत गौतम

FARIDABAD NEWWS 24 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट Read More...

4/24/2026 6:57:47 PM
चारा अनुदान के तहत हो रही राज्य के गौवंश की सेवा : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद की पांच गौशालाओं को प्रदान किए सहायता राशि के चैक
FARIDABAD NEWS 24 APRIL 2026 : GAUTAM  : हरियाणा सरकार की चारा अनुदान योजना के तह Read More...

4/24/2026 6:54:00 PM
डीसीपी सुश्री उत्तम आईपीएस का फरीदाबाद आगमन पर किया भव्य स्वागत : देवेंद्र सिंह

FARIDABAD NEWS 24 APRIL 2026 : GAUTAM : फ़रीदाबाद में स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह ने डीसीपी एनआईटी सुश्री उत्तम आईपीएस से शिष्टाचार भे Read More...

4/23/2026 8:37:48 PM
बचके जरा धोकेबाजों से

FARIDABAD NEWS 23 APRIIL 2026 : GAUTAM : गरीब महिलाओं के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने NGO के नाम पर महिलाओं से ₹600-₹600 की राशि इकट्ठा की और उ Read More...

4/23/2026 7:49:32 PM
जिला फरीदाबाद में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत

लोक अदालत में सभी प्रकार के आपसी सहमति योग्य मामले लिए जाएंगे
FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के Read More...

4/23/2026 7:13:16 PM
भवी चंद को न्याय दिलाने के लिए विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा

 FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2026 : GAUTAM : रणवीर में भवी चंद को न्याय दिलाने के लिए फायर कर्मचारी व नगर निगम के कर्मचारियों ने आज सेक्टर 8 पूर्व मंत्री व बल्लमगढ़ के Read More...


Welcome