FARIDABAD

HindustanVision Thursday,23 April , 2026
श्री धार्मिक लीला कमेटी ने अपने गुरू हरीश चन्द्र आज़ाद को फरीदाबाद छोडऩे पर भावुक विदाई दी

हरीश आज़ाद ने कहा कि रामलीला का निर्देशन देने प्रत्येक वर्ष 45 दिन यही रहा करूंगा
FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2026 : GAUTAM : आज श्री धार्मिक लीला कमेटी एन आई टी एम ब्लाक के कलाकारों ने अपने निर्देशक गुरू हरीश चन्द्र आज़ाद को फरीदाबाद छोडक़र पूणे बसने पर भावुक विदाई दी। रामलीला कमेटी के प्रधान तेजिन्द्र खरबंदा ने कहा कि हरीश आज़ाद हमारी तीन पीढ़ीयों को पिछले 45 वर्षों से रामलीला का निर्देशन दे रहे हैं आज उनके फरीदाबाद छोडक़र जाने पर बहुत भावुक हो रहें है उन्होंने आज़ाद को बुके भेंट करते हुए कहा कि रामलीला की पूरी टीम आपके पूणे में उज्जवल भविष्य की कामनायें करते हैं। हरीश आज़ाद ने कहा कि फरीदाबाद छोडऩें का मुझे भी बहुत दुख है और यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा व कड़ा फैसला है जिसको लेने के लिये मुझे बहुत पीड़ा से गुजरना पड़ा क्योंकि रामलीला और समाजसेवा के क्षेत्र में फरीदाबाद में मेरी अलग पहचान बनी आज न केवल फरीदाबाद बल्कि हरियाणा में समाजसेवा और रामलीला के क्षेत्र में मेरी अग्रिम पहचान बनी बेटी बचाओ अभियान ने मुझे देश स्तर तक पहचान दी जिसकी वजह से पूणे में भी मेरे साथी है जिनके साथ वहाँ का सफर तय करूंगा।
आज़ाद ने प्रदेश व शहर वासियों के साथ-साथ पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद किया जिन्होंने मेरी रामलीला निर्देशन की कला और समाजसेवा के जज्बे को जन-जन तक पहुंचाकर मेरी अग्रीम समाजसेवियों में पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।अंत में हरीश आज़ाद ने कहा कि रामलीला का निर्देशन करने वह प्रत्येक वर्ष फरीदाबाद आया करेंगे। इस मौके पर तेजिन्द्र खरबंदा, सतीश नागपाल, अजय खरबंदा, विकास बत्रा, पंकज खरबंदा, परवीन बत्रा, राजीव खरबंदा, रिकूं दिवान, गुलशन नागपाल व शन्टी चावला आदि उपस्थित थे।

श्री धार्मिक लीला कमेटी ने अपने गुरू हरीश चन्द्र आज़ाद को फरीदाबाद छोडऩे पर भावुक विदाई दी

More News

4/23/2026 8:37:48 PM
बचके जरा धोकेबाजों से

FARIDABAD NEWS 23 APRIIL 2026 : GAUTAM : गरीब महिलाओं के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने NGO के नाम पर महिलाओं से ₹600-₹600 की राशि इकट्ठा की और उ Read More...

4/23/2026 7:49:32 PM
जिला फरीदाबाद में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत

लोक अदालत में सभी प्रकार के आपसी सहमति योग्य मामले लिए जाएंगे
FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के Read More...

4/23/2026 7:13:16 PM
भवी चंद को न्याय दिलाने के लिए विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा

 FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2026 : GAUTAM : रणवीर में भवी चंद को न्याय दिलाने के लिए फायर कर्मचारी व नगर निगम के कर्मचारियों ने आज सेक्टर 8 पूर्व मंत्री व बल्लमगढ़ के Read More...

4/23/2026 7:04:02 PM
विकास कार्यों से बदलेगा इतिहास : मनोज चौधरी

FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद सारण गांव के प्रसिद्ध रविदास मंदिर में  जिला प्रभारी भाजपा एस सी मोर्चा नेता मनोज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया जहां मं Read More...

4/23/2026 6:46:09 PM
आस्था, अनुष्ठान और अध्यात्म का अद्भुत संगम, दिव्यधाम में संपन्न हुआ 19वां ब्रह्मोत्सव

FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय 19वें ब्रह्मोत्सव का समापन गुरुवार को भव्य Read More...

4/23/2026 6:42:04 PM
J.C. Bose University launched “Gram Panchayat Scholarship Scheme” on National Panchayati Raj Day

FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2026 : GAUTAM :  J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad launched the Gram Panchayat Scholarship Scheme during the Sarpa Read More...

4/23/2026 6:34:32 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी ने अपने गुरू हरीश चन्द्र आज़ाद को फरीदाबाद छोडऩे पर भावुक विदाई दी

हरीश आज़ाद ने कहा कि रामलीला का निर्देशन देने प्रत्येक वर्ष 45 दिन यही रहा करूंगा
FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2026 : GAUTAM : आज श्री धार्मिक लीला कमेटी एन आई टी एम ब्लाक Read More...

4/22/2026 7:45:19 PM
डीपीएस ग्रेफा ने 13 वर्ष पूर्ण होने पर धूमधाम से मनाया अर्थ डे

स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 ;  GAUTAM : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद ने अपना 13वां स्थापना दिवस अर्थ डे पर धूमधा Read More...


Welcome