FARIDABAD

HindustanVision Thursday,16 April , 2026
महिलाओं के सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की मजबूती और समग्र विकास संभव : प्रवीण बत्रा जोशी

संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई प्रतिनिधित्व, आत्मनिर्भरता और सम्मान की ओर बड़ा कदम : मेयर प्रवीण बत्रा जोशी
: नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद में भव्य पदयात्रा का हुआ आयोजन

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2026 : GAUTAM : महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में संसद एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण अधिनियम का उत्साह पदयात्रा में दिखाई दिया। इसी क्रम में नगर निगम फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह निर्णय देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

मेयर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के कल्याण और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में महिलाओं की सक्रिय और समान भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की ठोस पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से महिलाएं राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व की मांग कर रही थीं और अब यह सपना साकार होने जा रहा है। संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से महिलाओं को न केवल चुनाव लड़ने के अवसर मिलेंगे, बल्कि वे नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। इससे लोकतंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा तथा समाज में संतुलित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यह पदयात्रा बी. के. चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित रूट पर सम्पन्न हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में जोश और उत्साह देखने को मिला तथा नागरिकों ने जगह-जगह रैली का स्वागत कर नारी सशक्तिकरण के संदेश का समर्थन किया।

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि नारी केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की आधारशिला होती है। जब महिलाएं शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर होती हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है और देश प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण महिलाओं को नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पदयात्रा में विभिन्न वर्गों से शामिल हुई नारी शक्ति इस बात का उदाहरण है कि नारी शक्ति वदन अभियान महिला नेतृत्व सामाजिक बदलाव समरसता के दृढ़ संकल्पना है।

इस अवसर पर एडीसी अंजली श्रोत्रिया, सीईओ जिला परिषद शिखा, सीडीपीओ मिनाक्षी चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महिलाओं के सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की मजबूती और समग्र विकास संभव : प्रवीण बत्रा जोशी

More News

4/16/2026 7:26:12 PM
सेक्टर 29 का मुख्य मार्ग सड़क पर बेखौफ दौड़ता गायों का झुंड, दे रहा बड़ी दुर्घटना को दावत 

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2026 : GAUTAM :  भीड़ भाड़ वाली व्यस्ततम  सेक्टर 29 की मुख्य सड़क पर आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब करीब 50 गायों का एक विशाल झुंड Read More...

4/16/2026 6:52:51 PM
मेरा देश, मेरी जिम्मेदारी” विषय पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2026 : GAUTAM : मैकलीन एंड मैकेंजी एजुकेशनल कंपनी द्वारा सरकारी प्राथमिक विद्यालय में “मेरा देश, मेरी जिम्मेदारी” विषय पर एक प्रेरणादायक Read More...

4/16/2026 6:48:47 PM
लक्ष्मी नारायण मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में हुआ आयोजन . भक्तों की उमड़ी भीड़
FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2026 : GAUTAM : नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में सेक्टर.14 स्थित Read More...

4/16/2026 6:45:20 PM
ओ३म शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,पाली , फरीदाबाद, हरियाणा, भारत का CBSE 10 वीं का 100% परीक्षा परिणाम

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2026 : GAUTAM : ओ३म शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,पाली , फरीदाबाद, हरियाणा, भारत का CBSE 10 वीं का 100% परीक्षा परिणाम ओ३म शिक्षा संस्का Read More...

4/16/2026 6:28:56 PM
सामाजिक बदलाव में बडी भूमिका निभाएगा 33 प्रतिशत महिला आरक्षण : सीमा त्रिखा

पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा के संयोजन में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में जुटी शहर की महिला शक्ति

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री Read More...

4/16/2026 6:23:03 PM
एफएमडीए सीईओ पी. सी. मीणा और डीसी आयुष सिन्हा ने किया कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पी. सी. मीणा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पूर्व से पश्चिम (ईस्ट-टू-व Read More...

4/16/2026 6:18:14 PM
महिलाओं के सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की मजबूती और समग्र विकास संभव : प्रवीण बत्रा जोशी

संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई प्रतिनिधित्व, आत्मनिर्भरता और सम्मान की ओर बड़ा कदम : मेयर प्रवीण बत्रा जोशी
: नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद में भव्य पदयात्रा क Read More...

4/16/2026 6:11:52 PM
International Conference on Trends & Advances in Mechanical Engineering begins at JC Bose University

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2026 : GAUTAM :  The two-day International Conference on Trends & Advances in Mechanical Engineering (TAME 2026) organized by the Department Read More...


Welcome