FARIDABAD

HindustanVision Monday,06 April , 2026
प्रशासन और जनता मिलकर खत्म करेंगे बाल विवाह की कुप्रथा : डीसी

FARIDABAD NEWS 06 APRIL : GAUTAM : भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज गौछी सर्कल, ब्लॉक बी ज़ोन सहित अन्य इलाकों में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को यह संकल्प भी दिलाया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं करवाएंगे और न ही होने देंगे।

संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह अमान्य है, तथा ऐसा कराने या सहयोग देने पर कानूनी कार्रवाई संभव है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर असर डालने वाली बाधा है। इसलिए इस प्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा, अधिकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन समाज की भागीदारी के बिना इन्हें प्रभावी बनाना कठिन है। बच्चों का शिक्षित, स्वस्थ और सुरक्षित विकास पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जब तक लोग बाल विवाह के खिलाफ जागरूक नहीं होंगे, इसे पूरी तरह समाप्त करना संभव नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि कहीं बाल विवाह होने की जानकारी मिले, तो तुरंत उसे रोकने का प्रयास करें और निकटतम पुलिस थाने या चौकी को सूचित करें। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करके भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत प्रशासन अथवा संबंधित विभाग को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन बाल विवाह की रोकथाम को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस संबंध में प्राप्त प्रत्येक सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, ताकि बच्चों का सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशासन और जनता मिलकर खत्म करेंगे बाल विवाह की कुप्रथा : डीसी

More News

4/6/2026 9:23:35 PM
भाजपा राज में रोटी पकाने के लिए सिलेण्डर  जुटाना, मकान  बनाना हुआ महंगा : नीरज गुप्ता

प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM:  अप्रैल हरियाणा प्रदेश क Read More...

4/6/2026 8:57:50 PM
प्रशासन और जनता मिलकर खत्म करेंगे बाल विवाह की कुप्रथा : डीसी

FARIDABAD NEWS 06 APRIL : GAUTAM : भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज गौछी सर्कल, ब्लॉक बी ज़ोन सहित अन्य इलाक Read More...

4/6/2026 8:51:20 PM
 नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए करेंगे रवाना

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए 5 मई को कुरुक्षेत्र Read More...

4/6/2026 8:44:48 PM
6 अप्रैल केवल एक तारीख नहीं, राष्ट्र विचार के पुनर्जागरण का दिन है, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने अपने कार्यालय सागर सिनेमा में स्थापना दिवस Read More...

4/6/2026 8:40:07 PM
नशामुक्ति केन्द्र में इनर व्हील क्लब ने स्थापित की लाइब्रेरी, मरीजों के लिए उपलब्ध कराए संसाधन

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 " GAUTAM : समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ने सेक्टर-14 स्थित रेडक्रॉस नशा मुक्ति Read More...

4/5/2026 9:47:19 PM
धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई अहम घोषणाएं कीं

FARIDABAD NEWS 05 APRIL : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत नेचर पार्क बनाया जाएगा, केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, सेक्टर-8 में PPP मोड प Read More...

4/5/2026 7:38:55 PM
औद्योगिक और सामाजिक विकास के संगम सुरेंद्र कुमार आर्य का भव्य अभिनंदन

FARIDABAD NEWS 05 APRIL 2026 : GAUTAM : आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 7-ए में आयोजित चार दिवसीय पावन वेद कथा एवं यज्ञ का समापन गरिमामय समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में भजनोपदेशिका Read More...

4/5/2026 7:17:44 PM
श्रीसिद्धदाता आश्रम में 723 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
FARIDABAD NEWS 05 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार Read More...


Welcome