FARIDABAD

HindustanVision Monday,06 April , 2026
 नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए करेंगे रवाना

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाली संगत को रवाना करेंगे।
 
डीसी आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और उनकी पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर 15 अप्रैल तक पंजीकरण किया जा सकता है। पात्र व्यक्ति नजदीकी सीएससी सेंटर या अपने स्मार्ट फोन से सरल हरियाणा पोर्टल पर घर बैठे इस निःशुल्क यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं ।
 
योजना का लाभ उठाने के लिए यह होगी पात्रता : डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। उन्होंने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
 
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक को एक सहायक को पूर्ण भुगतान पर साथ ले जाने की अनुमति है। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग या 1.80 लाख से अधिक आय वाले लोग इस योजना का लाभ पूर्ण भुगतान पर उठा सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है।
 
डीसी आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत  यात्रियों के रहने, खाने और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा अपने स्तर पर की जाएगी।
पंजीकरण के उपरांत संगत को डीआईपीआरओ कार्यालय में देनी होगी सूचना

उन्होंने बताया कि आवेदन करने उपरांत सूचना लघु सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में भी अवश्य दें ताकि पात्र व्यक्तियों की सूचना रेलवे को भी भेजी जा सके। पंजीकृत व्यक्ति गुरुवार 16 अप्रैल से पहले यह सूचना डीआईपीआरओ कार्यालय में अवश्य दें।

 नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए करेंगे रवाना

More News

4/6/2026 9:23:35 PM
भाजपा राज में रोटी पकाने के लिए सिलेण्डर  जुटाना, मकान  बनाना हुआ महंगा : नीरज गुप्ता

प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM:  अप्रैल हरियाणा प्रदेश क Read More...

4/6/2026 8:57:50 PM
प्रशासन और जनता मिलकर खत्म करेंगे बाल विवाह की कुप्रथा : डीसी

FARIDABAD NEWS 06 APRIL : GAUTAM : भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज गौछी सर्कल, ब्लॉक बी ज़ोन सहित अन्य इलाक Read More...

4/6/2026 8:51:20 PM
 नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए करेंगे रवाना

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए 5 मई को कुरुक्षेत्र Read More...

4/6/2026 8:44:48 PM
6 अप्रैल केवल एक तारीख नहीं, राष्ट्र विचार के पुनर्जागरण का दिन है, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 : GAUTAM: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने अपने कार्यालय सागर सिनेमा में स्थापना दिवस Read More...

4/6/2026 8:40:07 PM
नशामुक्ति केन्द्र में इनर व्हील क्लब ने स्थापित की लाइब्रेरी, मरीजों के लिए उपलब्ध कराए संसाधन

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2026 " GAUTAM : समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ने सेक्टर-14 स्थित रेडक्रॉस नशा मुक्ति Read More...

4/5/2026 9:47:19 PM
धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई अहम घोषणाएं कीं

FARIDABAD NEWS 05 APRIL : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत नेचर पार्क बनाया जाएगा, केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, सेक्टर-8 में PPP मोड प Read More...

4/5/2026 7:38:55 PM
औद्योगिक और सामाजिक विकास के संगम सुरेंद्र कुमार आर्य का भव्य अभिनंदन

FARIDABAD NEWS 05 APRIL 2026 : GAUTAM : आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 7-ए में आयोजित चार दिवसीय पावन वेद कथा एवं यज्ञ का समापन गरिमामय समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में भजनोपदेशिका Read More...

4/5/2026 7:17:44 PM
श्रीसिद्धदाता आश्रम में 723 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
FARIDABAD NEWS 05 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार Read More...


Welcome