FARIDABAD

HindustanVision Saturday,04 April , 2026
विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 120 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और सीवरेज को मजबूती, फरीदाबाद के विकास को मिली नई दिशा

FARIDABAD NEWS 04 APRIL : GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शनिवार को फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में फरीदाबाद में इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, उद्योग, स्मार्ट सिटी, मेट्रो विस्तार और डिजिटल सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री ने शहर के समग्र विकास को नई गति देते हुए 120 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें रेस्ट हाउस के निर्माण पर 50 करोड़ 61 लाख रुपये, डिस्पेंसरी-सह-सीएमओ कार्यालय के निर्माण पर 41 करोड़ 70 लाख रुपये, विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य पर 25 करोड़ रुपये तथा ओल्ड फरीदाबाद में स्कूल भवन निर्माण पर 3 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील ; उन्होंने कहा कि सरकार फरीदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने स्वच्छता शुभंकर और स्वच्छता कॉमिक का अनावरण किया तथा नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

सीएम घोषणाओं और संकल्प पत्र के वादों पर तेजी से काम ; मुख्यमंत्री ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले साढ़े 11 वर्षों में 44 सीएम घोषणाएं की गईं, जिनमें से 24 पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष पर तेजी से कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। इसी का प्रमाण है कि संकल्प पत्र के 217 में से 60 वादे डेढ़ वर्ष में पूरे कर दिए गए हैं और बाकी पर कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को हरियाणा ‘विकसित हरियाणा’ के माध्यम से साकार कर रहा है। डबल इंजन सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारा है।

अफवाहों से बचें, पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध ; मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार विकास और जनहित की बात करती है, तो विपक्ष के कुछ नेताओं को यह रास नहीं आता और वे केवल भ्रम फैलाने तथा झूठे वादों की राजनीति करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी में कमी कर जनता को राहत देने के निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेता वैश्विक परिस्थितियों के समय भी सस्ती राजनीति कर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रदेशवासियों के हितों की रक्षा कर रही है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा प्रदेश के 4,032 पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराकर अनावश्यक खरीदारी से बचने की अपील की।

हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, फसलों की एमएसपी पर खरीद, फसल मुआवजा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत-चिरायु योजना, मुफ्त डायलिसिस तथा बिना पर्ची-खर्ची सरकारी नौकरियां जैसी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 में भी किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों और गरीबों के लिए अनेक बड़े निर्णय लिए गए हैं। इनमें हरियाणा एग्री डिस्कॉम, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, 3 लाख लखपति दीदी, 4 हजार नए राशन डिपो, अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण और मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नए प्लॉट आवंटन जैसे निर्णय शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित फरीदाबाद केवल एक सपना नहीं, बल्कि एक व्यापक विजन है, जिसमें हर नागरिक को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उच्च जीवन स्तर उपलब्ध होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद का विकास किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा और सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गिनाईं विकास उपलब्धियां ; इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले फरीदाबाद में कोई विशेष विकास कार्य नहीं हुआ था, यह बात सभी ने देखी है, लेकिन पिछले 12 वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास हुआ है, उसे आज देश और प्रदेश के लोग स्पष्ट रूप से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करा पाती थीं, जबकि आज गांवों और शहरों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में केवल 500 किलोमीटर हाईवे बने थे, जबकि पिछले 12 वर्षों में यह आंकड़ा बढ़कर 5,000 किलोमीटर तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे, अस्पताल, कॉलेज और रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण जैसे कार्यों ने फरीदाबाद की तस्वीर बदल दी है।

रैली के संयोजक हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि “विकसित फरीदाबाद” अब केवल सपना नहीं, बल्कि तेजी से हकीकत में बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद को बजट और विकास योजनाओं में अधिकतम प्राथमिकता देकर विकास को नई गति दी है।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को इंटरनेशनल ग्लोबल कॉरिडोर बनने के बाद जेवर एयरपोर्ट तक की दूरी मात्र 30 मिनट में तय की जा सकेगी, जिसमें वर्तमान में लगभग दो घंटे लगते हैं। आरटीएस (रीजनल ट्रांजिट सिस्टम) के माध्यम से फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के बीच दूरी कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद को बाढ़ मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद अब हरियाणा की नई अंतरराष्ट्रीय सिटी बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित एफएमडीए (FMDA) की बैठक में फरीदाबाद के विकास कार्यों के लिए 985 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण सौगात दी गई, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने फरीदाबाद के विकास से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 120 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

More News

4/4/2026 10:09:08 PM
विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 120 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और सीवरेज को मजबूती, फरीदाबाद के विकास को मिली नई दिशा

FARIDABAD NEWS 04 APRIL : GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिं Read More...

4/4/2026 9:18:40 PM
 फरीदाबाद में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सैकड़ों मामलों के निपटारे की तैयारी

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परि Read More...

4/4/2026 9:15:22 PM
राष्ट्रीय मंच पर चमका के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, कव्वाली प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए कव्वाली प्रतियोगिता में दूसरा पुर Read More...

4/4/2026 7:05:45 PM
फ्लॉप शो रही फरीदाबाद की धन्यवाद रैली : बलजीत कौशिक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- रैली फरीदाबाद की और भीड जुटानी पडी 9 क्षेत्रों से, रैली में फिर से जनता को मिले घाषणाओं के जुम्ले

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : Read More...

4/4/2026 6:56:58 PM
उद्योगपतियों के ‘स्वयंभू संविधान’ में पिसता उपभोक्ता : सर्विस और वारंटी के नाम पर लूट हो बंद- विष्णु चौहान

PALWAL NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM :  आज का उपभोक्ता केवल शोषित नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से ठगा जा रहा है। कुछ उद्योगपति अपने फायदे के लिए चार-पांच पन्नों की नियमावल Read More...

4/4/2026 6:51:32 PM
पं. मूलचंद शर्मा के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल

BALLABGARH NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव Read More...

4/4/2026 3:01:34 PM
7-10 मार्केट के प्रधान वासदेव अरोड़ा ने भाजपा का दामन थामा

भारतीय जनता पार्टी में वासदेव अरोड़ा का स्वागत, विपुल गोयल ने दी शुभकामनाएं

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय राजनीति में यह एक महत्व Read More...

4/3/2026 7:48:50 PM
दिल्ली में आयोजित किया जाएगा रन फॉर अम्बेडक़र मैराथन : मनोज बागड़ी

रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की

FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : दिल्ली व सोनीपत में आयोजित होने वाली रन फॉर अम्बेडक़ Read More...


Welcome