FARIDABAD

HindustanVision Saturday,04 April , 2026
 फरीदाबाद में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सैकड़ों मामलों के निपटारे की तैयारी

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में संपन्न होगा। लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव के सक्षम नेतृत्व में होगा।

सीजेएम रितु यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता को त्वरित, सरल, सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा—

मोटर वाहन दुर्घटना दावा (MACT) मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दीवानी वाद (Civil Suits), फौजदारी जमानती (Compoundable) मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले, जल बिल विवाद (आपसी सहमति की स्थिति में), राजस्व संबंधित विवाद, ट्रैफिक चालान एवं समरी चालान अन्य सभी प्रकार के छोटे एवं समझौता योग्य बाद।

सीजेएम फरीदाबाद ने बताया है की परमानेंट लोक अदालत जिसमें प्री लिटिगेटिव केसेस जो की बैंक से संबंधित व अन्य होते हैं की नेशनल लोक अदालत 05 मई 2026 को आयोजित की जाएगी उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों के समाधान हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत में संपर्क करें।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि लोक अदालत में—
पक्षकारों को कोई भी कोर्ट फीस अदा नहीं करनी पड़ती, यदि पहले से कोर्ट फीस जमा की गई है तो वह राशि नियमों के अनुसार वापस कर दी जाती है, लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है तथा उसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती, जिससे विवाद का स्थायी, त्वरित एवं सुलभ समाधान संभव हो पाता है। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से न्यायिक प्रणाली पर भार कम होगा तथा समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग एवं विश्वास को बढ़ावा मिलेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस पहल का लाभ लेकर अपने लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निपटारा कराएं।

 फरीदाबाद में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सैकड़ों मामलों के निपटारे की तैयारी

More News

4/4/2026 10:09:08 PM
विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 120 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और सीवरेज को मजबूती, फरीदाबाद के विकास को मिली नई दिशा

FARIDABAD NEWS 04 APRIL : GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिं Read More...

4/4/2026 9:18:40 PM
 फरीदाबाद में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सैकड़ों मामलों के निपटारे की तैयारी

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परि Read More...

4/4/2026 9:15:22 PM
राष्ट्रीय मंच पर चमका के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, कव्वाली प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए कव्वाली प्रतियोगिता में दूसरा पुर Read More...

4/4/2026 7:05:45 PM
फ्लॉप शो रही फरीदाबाद की धन्यवाद रैली : बलजीत कौशिक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- रैली फरीदाबाद की और भीड जुटानी पडी 9 क्षेत्रों से, रैली में फिर से जनता को मिले घाषणाओं के जुम्ले

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : Read More...

4/4/2026 6:56:58 PM
उद्योगपतियों के ‘स्वयंभू संविधान’ में पिसता उपभोक्ता : सर्विस और वारंटी के नाम पर लूट हो बंद- विष्णु चौहान

PALWAL NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM :  आज का उपभोक्ता केवल शोषित नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से ठगा जा रहा है। कुछ उद्योगपति अपने फायदे के लिए चार-पांच पन्नों की नियमावल Read More...

4/4/2026 6:51:32 PM
पं. मूलचंद शर्मा के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल

BALLABGARH NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव Read More...

4/4/2026 3:01:34 PM
7-10 मार्केट के प्रधान वासदेव अरोड़ा ने भाजपा का दामन थामा

भारतीय जनता पार्टी में वासदेव अरोड़ा का स्वागत, विपुल गोयल ने दी शुभकामनाएं

FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय राजनीति में यह एक महत्व Read More...

4/3/2026 7:48:50 PM
दिल्ली में आयोजित किया जाएगा रन फॉर अम्बेडक़र मैराथन : मनोज बागड़ी

रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की

FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : दिल्ली व सोनीपत में आयोजित होने वाली रन फॉर अम्बेडक़ Read More...


Welcome