- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,03 April , 2026
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कल प्रस्तावित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” से पूर्व आज कैबिनेट मंत्री श्विपुल गोयल ने HSVP ग्राउंड सेक्टर 12 स्थित रैली स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन मंच निर्माण बैठने की व्यवस्था पेयजल स्वच्छता और पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया ताकि मुख्यमंत्री जी के आगमन पर हर व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और कार्यक्रम पूरी भव्यता गरिमा और अनुशासन के साथ सफल बनाया जा सके।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज फरीदाबाद तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और एक आधुनिक व्यवस्थित और सुविधायुक्त शहर के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक सुधार हुआ है सड़कों का विस्तार हुआ है कनेक्टिविटी बेहतर हुई है स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि यह सब संभव हो पाया है क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने फरीदाबाद को एक मजबूत और दूरदर्शी बजट प्रदान किया जिससे विकास कार्यों को गति मिली और शहर को नई पहचान मिली।
उन्होंने आगे कहा कि फरीदाबाद के नागरिकों में अपार उत्साह है और हर वर्ग के लोग मुख्यमंत्री जी के स्वागत और अभिनंदन के लिए उत्सुक हैं। “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” के माध्यम से फरीदाबाद की जनता मुख्यमंत्री जी के प्रति अपना आभार और विश्वास प्रकट करेगी।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि यह रैली केवल एक आयोजन नहीं बल्कि फरीदाबाद में हुए विकास कार्यों जनता के विश्वास और सरकार के प्रति बढ़ते स्नेह का प्रतीक है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि फरीदाबाद की जनता विकास के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि यह धन्यवाद रैली फरीदाबाद के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी जो विकास की गति को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
कार्यक्रम का आयोजन 04 अप्रैल 2026 शनिवार प्रातः 10:00 बजे HSVP ग्राउंड सेक्टर 12 फरीदाबाद में किया जाएगा जहां बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : दिल्ली व सोनीपत में आयोजित होने वाली रन फॉर अम्बेडक़ Read More...
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : बिजली कर्मचारियों की मुख्य माँगों से जुड़ी समस्याओं के मुद्दे पर फरीदाबाद डीएचबीवीएन के सर्कल सेक्टर-23 परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट Read More...
ARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट Read More...
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM ; स्वर्णकार समाज फरीदाबाद द्वारा स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सैन्ट्रल पार्क, सैक्टर-12 में पूर्व सहायक एडवाकेट जनरल एवं एडवोक Read More...
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM ; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कल प्रस्तावित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” से पूर्व आज कैबिनेट मंत् Read More...
PALWAL NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा के विकास व प्रदेश के हितों के प्रति गंभीर नहीं है। क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में नगर निगम कॉन्फ्रेंस Read More...
FARIDABAD NEWS 02 APRIL 2026 : GAUTAM : पिछले दिनों बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से चौपट करने की कगार पर पहुंचा दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगत सिंह Read More...