- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,01 April , 2026
FARIDABAD NEWS 01 APRIL 2026 : GAUTAM ; मोहना मंडी में फसल खरीद के शुरुआत के साथ साथ मंडी में ही ‘अटल किसान मजदूर कैंटीन’ का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
अटल किसान मजदूर कैंटीन की सदस्य रेनू बाला ने कहा कि ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'अटल किसान मजदूर कैंटीन' एक प्रेरणा बनकर उभरेगी। इस पहल के माध्यम से न केवल किसानों और मजदूरों को सस्ता व पौष्टिक भोजन मिलेगा, बल्कि स्थानीय महिलाएं भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।
कैंटीन की सदस्य रेनू बाला ने बताया कि वह ग्राम मोहना की निवासी हैं और एक 'सेल्फ हेल्प ग्रुप' (स्वयं सहायता समूह) के माध्यम से इस रसोई का सफल संचालन कर रही हैं। रेनू बाला वर्तमान में समूह में देखरेख और प्रबंधन की मुख्य जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने कहा की इस रसोई से कुल 5 सदस्य जुड़े हुए हैं, जिनमें एक सदस्य प्रकाश सिंह बिलिंग का कार्य संभालता है, जबकि चार सदस्य रेनू बाला, वर्षा रानी, पूनम और बबिता खाना बनाने, परोसने, सफाई की जिम्मेदारी निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि यहां प्रतिदिन लगभग 250 प्लेट भोजन तैयार किया जाएगा। कैंटीन में मात्र 10 रुपये की थाली में 2 सब्जी, चावल और 4 रोटी दी जाएगी, जिससे कम आय वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
रेनू बाला ने कहा कि अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का आधार बन रही है। कैंटीन सदस्य रेनू बाला ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को न केवल उनके घर के पास रोजगार मिला है, बल्कि उन्हें समाज में एक सम्मानजनक पहचान भी प्राप्त हुई है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, जिससे वे अपने परिवार की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभा पाएंगी। यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
तिगांव अनाज मंडी में अटल किसान कैंटीन का उद्घाटन
10 रुपए में किसान मजदूर भाइयों को मिलेगा भरपेट भोजन
FARIDABAD NEWS 01 APRIL 2026 : GAUTAM ; खाद एवं आपूर्ति मं
Read More...
FARIDABAD NEWS 01 APRIL 2026 : GAUTAM ; मोहना मंडी में फसल खरीद के शुरुआत के साथ साथ मंडी में ही ‘अटल किसान मजदूर कैंटीन’ का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल क Read More...
FARIDABAD NEWS 01 APRIL 2026 : GAUTAM : लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हरियाणा ओबीसी वर्ग के पूर्व प्रदेश चेयरमैन चौधरी यशपाल नागर ने भाजपा सरकार को किसान व Read More...
BALLABGARH NEWS 01 APRIL 2026 : GAUTAM : विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया।
इस दौरान उन Read More...
नगर निगमों, पालिकाओं व परिषदों के कर्मचारी हड़ताल की एकजुटता में दोनों दिन झाड़ू उल्टा कर शहरों एवं कस्बों में करेंगे प्रदर्शन : नरेश कुमार शास्त्री
CHANDIGARH NEWS 01 AP Read More...
FARIDABAD NEWS 01. APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय ट्रेड यूनियनो व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर आज बीके चौक पर कर्मचारियो Read More...
महंगाई की मार झेल रही लोगों की जेब खाली करने में लगी बीजेपी : नितिन लखन सिंगला
FARIDABAD NEWS 01 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के सड़क एवं जहाजरान Read More...
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई धारा बह रही है : सुरेंद्र पूनिया
FARIDABAD NEWS 31 MARCH 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश म Read More...