FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,25 March , 2026
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी,द्वारा हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया 

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने आज रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भारत विकास परिषद एवं राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से मन्दता ग्रस्त बच्चों हेतु संचालित केंद्र में मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ साथ नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन रोगियों के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी का जन्मदिन बनाया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने अपनी टीम के साथ राजस्थान एसोसिएशन, भारत विकास केंद्र द्वारा संचालित केंद्र में बच्चों के साथ केक काटा एवं उनको फल एवं मिठाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर सचिव बिजेंद्र सौरोत ने पौधारोपण करके प्रदूषण मुक्त वातावरण रखने का संदेश दिया।

रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सोरोत ने उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फरीदाबाद रेडक्रॉस सोसायटी सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी एवं अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा, "हमारे वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी जी के नेतृत्व में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी नई ऊंचाइयों को छु रही हैं और इसे एक नई पहचान मिल रही हैं।

इस अवसर पर सेवानिवृत तहसीलदार जय प्रकाश गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने अंकुश मिगलानी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी कार्यशैली के आधार पर लोगों में आपकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है आपके कुशल प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए संपूर्ण टीम को बधाई दी और कहा कि हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी प्रदेश में निस्वार्थ सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

रेडक्रॉस सोसायटी के उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने कहा कि "हमें अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता, एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।"

इस कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी जितिन शर्मा, राजस्थान एसोसिएशन की रेणु, भारत विकास परिषद से वंदना, प्रोजेक्ट निदेशक धर्मेंद्र, नेचर थेरपी के सी बी यादव उपस्थित रहे जिन्होंने अंकुश मिगलानी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी,द्वारा हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया 

More News

3/25/2026 7:36:51 PM
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : एडीसी

एडीसी सतबीर मान की अध्यक्षता में अवैध खनन मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2025 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने कहा कि जिल Read More...

3/25/2026 7:32:28 PM
26 व 31 मार्च को लगेंगे विधिक जागरूकता शिविर, नालसा योजना पर दी जाएगी जानकारी

अनंगपुर व पाली रोड में लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM ; मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव की Read More...

3/25/2026 7:27:52 PM
श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने स्वर्गीय आनंद कौशिक को अपने श्रद्धासुमन किए अर्पित

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद Read More...

3/25/2026 7:18:32 PM
बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना स्कूल और पेरेंट्स का पहला कर्त्तव्य :  दीपक यादव डायरेक्टर

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ का हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल इन दिनों शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी चर्चा में बना हुआ है। स्कू Read More...

3/25/2026 7:14:41 PM
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी,द्वारा हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया 

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने आज रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भारत विकास परिषद एवं राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से मन्दता ग्र Read More...

3/25/2026 7:05:31 PM
सातवें नवरात्रि पर हुई मां कालरात्रि की भव्य पूजा, केसी लखानी ने माता के समक्ष रखी अरदास

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM  : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के सातवें दिन मां दुर्गा के सप्तम अवतार मां कालरात्रि की भव्य पूजा अर्चना की Read More...

3/25/2026 6:59:26 PM
महासप्तमी की पूजा में मां कालरात्रि शक्ति से भक्तों को मिला अंधकार से प्रकाश का आशीर्वाद

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : ..या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। जैसे भाव से चैत्र नवरात्रि उत्सव के सातवें Read More...

3/25/2026 6:53:30 PM
सजन भाव की महिमा व जीवन में अपनाने की महत्ता का संदेश

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM ; सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित राम नवमी यज्ञ महोत्सव के द्वितीय दिवस पर भाव -स्वभाव परिवर्तन क्रांति के अंतर्गत सजनों को ‘सजन Read More...


Welcome