FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,25 March , 2026
सातवें नवरात्रि पर हुई मां कालरात्रि की भव्य पूजा, केसी लखानी ने माता के समक्ष रखी अरदास

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM  : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के सातवें दिन मां दुर्गा के सप्तम अवतार मां कालरात्रि की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती का शुभारंभ करवाया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से लखानी अरमान ग्रुप के अध्यक्ष के सी लखानी माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने पहुंचे. श्री लखानी ने ज्योति प्रज्वलित की और माता की समक्ष अपने मन की अरदास रखी. उन्होंने अपने प्रदेश और देश की अमन चयन शांति की प्रार्थना की. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने श्री लेखनी को माता रानी की चुनरी और प्रसाद भेंट किया. श्री लखानी ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रों की शुभकामनाएं भी दी. हवन और पूजन के उपरांत श्री भाटिया में माँ कालरात्रि की महिमा का बखान करते हुए कहा कि
नवरात्रि के सातवें दिन का खास महत्व बताया गया है। देवी का सातवां स्वरूप कालिका यानी काले रंग है। मां कालरात्रि को शुभंकरी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। मां के इस स्वरूप से सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो सकती है। इसीलिए तंत्र-मंत्र के साधक मां कालरात्रि की विशेष रूप से पूजा करते हैं।  दुर्गा मां का सातवां स्वरूप कालिका यानी काले रंग का है। मां कालरात्रि के विशाल केश हैं जो चारों दिशाओं में फैले हुए हैं। उनकी चार भुजाएं और तीन नेत्र हैं। मान्यता है की देवी भगवान शिव के अर्ध्दनारीशवर रूप को दर्शाती हैं। माता की चार भुजाएं हैं जिनमें से खड्ग, कांटा और गले में माला मौजूद है। मां कालरात्रि के नेत्रों से अग्नि की वर्षा होती है। मां का एक हाथ ऊपर की ओर वर मुद्रा में है 

सातवें नवरात्रि पर हुई मां कालरात्रि की भव्य पूजा, केसी लखानी ने माता के समक्ष रखी अरदास

More News

3/25/2026 7:36:51 PM
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : एडीसी

एडीसी सतबीर मान की अध्यक्षता में अवैध खनन मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2025 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने कहा कि जिल Read More...

3/25/2026 7:32:28 PM
26 व 31 मार्च को लगेंगे विधिक जागरूकता शिविर, नालसा योजना पर दी जाएगी जानकारी

अनंगपुर व पाली रोड में लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर
FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM ; मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव की Read More...

3/25/2026 7:27:52 PM
श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने स्वर्गीय आनंद कौशिक को अपने श्रद्धासुमन किए अर्पित

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद Read More...

3/25/2026 7:18:32 PM
बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना स्कूल और पेरेंट्स का पहला कर्त्तव्य :  दीपक यादव डायरेक्टर

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ का हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल इन दिनों शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी चर्चा में बना हुआ है। स्कू Read More...

3/25/2026 7:14:41 PM
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी,द्वारा हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया 

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने आज रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भारत विकास परिषद एवं राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से मन्दता ग्र Read More...

3/25/2026 7:05:31 PM
सातवें नवरात्रि पर हुई मां कालरात्रि की भव्य पूजा, केसी लखानी ने माता के समक्ष रखी अरदास

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM  : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के सातवें दिन मां दुर्गा के सप्तम अवतार मां कालरात्रि की भव्य पूजा अर्चना की Read More...

3/25/2026 6:59:26 PM
महासप्तमी की पूजा में मां कालरात्रि शक्ति से भक्तों को मिला अंधकार से प्रकाश का आशीर्वाद

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM : ..या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। जैसे भाव से चैत्र नवरात्रि उत्सव के सातवें Read More...

3/25/2026 6:53:30 PM
सजन भाव की महिमा व जीवन में अपनाने की महत्ता का संदेश

FARIDABAD NEWS 25 MARCH 2026 : GAUTAM ; सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित राम नवमी यज्ञ महोत्सव के द्वितीय दिवस पर भाव -स्वभाव परिवर्तन क्रांति के अंतर्गत सजनों को ‘सजन Read More...


Welcome