- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,01 March , 2026
लक्ष्मी नारायण मंदिर में 73वां वार्षिकोत्सव एवं फूलों की होली महोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न
FARIDABAD NEWS 01 MARCH 2026 : GAUTAM ; गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में 73वें वार्षिकोत्सव एवं फूलों की होली महोत्सव के अवसर पर आस्था भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन पुष्प वर्षा और फूलों की होली के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अमन गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति और निरंतर विकास की कामना की। श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेलते हुए उन्होंने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में अमन गोयल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि यह प्रेम भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। यह हमें सिखाता है कि जीवन में सकारात्मक सोच अपनाकर और मिलजुलकर आगे बढ़ने से ही समाज मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी विश्वास को सुदृढ़ करते हैं। विकास तभी संभव है जब समाज संगठित और समरस हो।
उन्होंने मंदिर समिति और सभी आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 73 वर्षों से निरंतर इस परंपरा का निर्वहन करना सामाजिक समर्पण का प्रतीक है। मंदिर हमारी संस्कृति और नैतिक मूल्यों की आधारशिला हैं जो नई पीढ़ी को संस्कार और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
प्रधान श्री तिलक नागपाल जी मंडल के सदस्य श्री राम स्वरूप खुराना जी वाई आर खेर जी, चंद्र बजाज जी ,यश बजाज जी, शिवम बत्रा जी,
मंदिर कार्यकारिणी से सदस्यों में हेमंत खुराना जी, उपप्रधान सतीश आहूजा जी,
महासचिव प्रधान आरडब्ल्यूए सुंदर मोहन कंवर जी, सह सचिव गोपी कॉलोनी जोगिंदर लागिया जी, सह कोषाध्यक्ष ओ पी चाबड़ा जी, नरेंद्र अरोड़ा जी
महिला मंडली से सदस्या श्रीमती वीना नागपाल जी, श्रीमती अंजू आहूजा जी सोनिया खुराना जी, सोनिया आहूजा जी श्रीमती रानी बांगिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मातृशक्ति युवा साथी और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। फूलों की होली के माध्यम से प्रेम सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हुआ।
अंत में अमन गोयल ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सब प्रेम शांति और भाईचारे को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लें तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते रहें। उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
काम किया उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए निष्ठा और वफादारी के साथ काम करने के साथ.साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई ; चौधरी वीरेंद्र सिंह
आनंद कौशिक की सरल सभा मिलनसार कांग्रेस पार्टी के व Read More...
FARIDABAD NEWS 01 MARCH 2026 : GAUTAM, : होली आई रे फागण रे महीने मस्ती छाई रे..." "फागण रो महीनो आयो, होली खेलाँ राजस्थानी जैसे लोकगीतों से पंडाल झूम उठा। मौका था Read More...
FARIDABAD NEWS 01 MARCH 2026 : GAUTAM : सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और मानव मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से मानवाधिकार मिशन द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आ Read More...
लक्ष्मी नारायण मंदिर में 73वां वार्षिकोत्सव एवं फूलों की होली महोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न
FARIDABAD NEWS 01 MARCH 2026 : GAUTAM ; गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद स्थित लक्ष
Read More...
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने होली के पावन पर्व पर सामाजिक सद्भाव आर्थिक प्रगति और विकसित भारत का संदेश दिया
FARIDABAD NEWS 28 FEB 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के
Read More...
नैब आंखों का अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा निशुल्क नेत्र जांच/चश्मा वितरण एवं उपचार शिविर
FARIDABAD NEWS 27 FEB 2026 : GAUTAM : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा अध् Read More...
राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर AAP जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार का विपक्ष पर तीखा हमला — एजेंसियों का दुरुपयोग कर रची गई थी राजनीतिक साजिश
FARIDABAD NEWS 27 FEB 2026 Read More...
सत्य की हुई जीत: फर्जी शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व सभी 23 आरोपी हुए बरी
FARIDABAD NEWS 27 FEB 2026 : GAUTAM : आम आदमी पार्ट
Read More...