- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,27 February , 2026
राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर AAP जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार का विपक्ष पर तीखा हमला — एजेंसियों का दुरुपयोग कर रची गई थी राजनीतिक साजिश
FARIDABAD NEWS 27 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा चर्चित आबकारी (शराब नीति) मामले में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने इसे “सच्चाई की निर्णायक जीत” बताते हुए विपक्ष पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला है।
रविंद्र फौजदार ने कहा कि अदालत ने अपने स्पष्ट फैसले में माना है कि जांच एजेंसी आरोपों को साबित करने में पूरी तरह विफल रही और किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या भ्रष्टाचार का ठोस प्रमाण नहीं मिला। अदालत ने यह भी कहा कि बिना पर्याप्त सबूतों के गंभीर आरोप लगाए गए, जो न्याय और लोकतंत्र दोनों के सिद्धांतों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि वर्षों तक आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से झूठा नैरेटिव बनाया गया, मीडिया ट्रायल चलाया गया और जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई। लेकिन अदालत के फैसले ने साबित कर दिया कि यह पूरा मामला अनुमान और कमजोर जांच पर आधारित था, जिसमें कोई आपराधिक मंशा सिद्ध नहीं हो सकी।
फौजदार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर मुकाबला नहीं कर सका, इसलिए झूठे आरोपों की राजनीति की गई। अब जब अदालत ने सच्चाई सामने रख दी है, तो आरोप लगाने वालों को देश और जनता से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी डरने या झुकने वाली नहीं है और ईमानदार राजनीति, पारदर्शी शासन और जनसेवा के एजेंडे के साथ आगे भी मजबूती से काम करती रहेगी। यह फैसला केवल नेताओं की नहीं बल्कि देश की जनता के विश्वास और सच्ची राजनीति की जीत है।
नैब आंखों का अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा निशुल्क नेत्र जांच/चश्मा वितरण एवं उपचार शिविर
FARIDABAD NEWS 27 FEB 2026 : GAUTAM : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा अध् Read More...
राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर AAP जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार का विपक्ष पर तीखा हमला — एजेंसियों का दुरुपयोग कर रची गई थी राजनीतिक साजिश
FARIDABAD NEWS 27 FEB 2026 Read More...
सत्य की हुई जीत: फर्जी शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व सभी 23 आरोपी हुए बरी
FARIDABAD NEWS 27 FEB 2026 : GAUTAM : आम आदमी पार्ट
Read More...
FARIDABAD NEWS 27 FEB 2026 ; GAUTAM : बिजली निगम की सब डिवीजन तिलपत, खेड़ी कलां व मथुरा रोड, ईस्ट, वेस्ट, जवाहर कॉलोनी आदि बिजली दफ्तरों में प्रदेश स्तरीय यूनियन के आगा Read More...
FARIDABAD NEWS 27 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के भाई फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के निधन पर आज उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बल्लभगढ Read More...
FARIDABAD NEWS 27 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विभिन्न जनहित विषयों पर सदन में सरकार का पक्ष विस्तारपूर्वक और तथ्या Read More...
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सदन के पटल पर महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर वि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में सेक्टर-2 स्थित विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर जिला प्रश Read More...