FARIDABAD

HindustanVision Saturday,21 February , 2026
परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और मेहनत को परखने का अवसर समझें ; प्रधान डॉ. राजेश भाटिया

डॉ. अनिल मालिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हवन–यज्ञ का आयोजन
FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM ;  विद्यालय प्रांगण में दसवीं व् बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र–छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट सफलता की कामना से विधिवत हवन–यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और मेहनत को परखने का अवसर समझें। नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आप निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे। बोर्ड परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, परंतु सफलता का मूल मंत्र निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन है। विद्यालय परिवार सदैव विद्यार्थियों के साथ खड़ा है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।आगे प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी छात्र–छात्राएँ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। हवन–यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी परीक्षार्थियों को मानसिक शांति, एकाग्रता और सफलता प्राप्त हो।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ दी गईं। इस शुभावसर पर विद्यालय के पदाधिकारी जनक भाटिया, मनोज कुमार रतड़ा, रंजय भाटिया, सचिन भाटिया, तथा अध्यापकगण में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नेहा चौहान, रेखा जोहरा, नीतू भाटिया, श्वेता कौर, नीलम सचदेवा, मोनिका मुद्गल, सीमा भाटिया, रुबीना खातून, सुनीता गग्गर, कुमारी प्रियंका, कुमारी हर्षिता पांडेय, मान्या रतड़ा, विकास शर्मा, अशोक बैंसला, नीतू रहेजा, रजनी खस, चाहत नागि, इन्दु सचदेवा, रेखा वाधवा, रिंकल भाटिया व् गगन अरोड़ा उपस्थित रहे।

परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और मेहनत को परखने का अवसर समझें ; प्रधान डॉ. राजेश भाटिया

More News

2/21/2026 4:31:12 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा, फरीदाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया

FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM : दिल्ली में आयोजित AI -समिट के समापन के दौरान कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के विरोध में आज भारतीय ज Read More...

2/21/2026 4:27:06 PM
परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और मेहनत को परखने का अवसर समझें ; प्रधान डॉ. राजेश भाटिया

डॉ. अनिल मालिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हवन–यज्ञ का आयोजन
FARIDABAD NEWS 21 FEB 2026 : GAUTAM ;  Read More...

2/19/2026 8:12:51 PM
हुडको की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों का वितरण

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के उपक्रम हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज ए Read More...

2/19/2026 4:38:09 PM
Students can bring positive social change through social work : Prof. Pawan Singh

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : The Department of Communication and Media Technology at J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, organized a special exper Read More...

2/19/2026 4:34:29 PM
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, महाराष्ट्र मित्र मंडल ने मनाई धूमधाम से

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 ; GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल ने 19 फरवरी को माता जी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मंडल के कार्यक Read More...

2/19/2026 4:30:43 PM
नायब सिंह सैनी को डिजिटल मीडिया की मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

CHANDIGARH NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया एवं अन्य जिलों के पत्रकारों ने आज चंडीगढ़ स्थित स Read More...

2/19/2026 4:27:51 PM
नगर निगम क्षेत्र में पशु अपशिष्ट (गोबर) के निस्तारण को लेकर निगम सख्त :  धीरेंद्र खड़गटा

सभी जॉइंट कमिश्नर को निर्देश 7 दिन में सर्वे कराकर अवैध रूप से रिहायशी क्षेत्र में चल रही डेरियों को कराएं बंद

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम आयुक् Read More...

2/19/2026 4:24:06 PM
Government Polytechnic for Women में इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : Government Polytechnic for Women Faridabad में इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य Read More...


Welcome