FARIDABAD

HindustanVision Thursday,19 February , 2026
हुडको की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों का वितरण

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के उपक्रम हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों प्रदान कराने हेतु वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा किया गया, जिसमे फरीदाबाद क्षेत्र के 71 पूर्व चिन्हित दिव्यांगजन को 45 लाख से अधिक लागत के विभिन्न प्रकार के आधुनिक सहायक उपकरण एवं 3डी प्रिंटिंग से बने कृत्रिम अंग प्रदान किये गए। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  संजय कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, हुडको ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया जिनके साथ  प्रवीण कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एलिम्को,  एम नागराज, निदेशक (कॉर्पोरेट प्लानिंग) हुडको, बिजेन्द्र सौरोत, सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद तथा अन्य मंचासीन अतिथिगण भी उपस्थित रहे । एलिम्को की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि  संजय कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि हुडको सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम दिव्यांगजनों के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है, जिसका लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो। इस अवसर पर उन्होंने शिविर मे आए कुछ लाभार्थियों से बात कर उनके विचार भी जाने और सभी को शुभकामनाये प्रेषित की। 

 प्रवीण कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एलिम्को ने अपने उद्बोधन में निगम की उत्पादन क्षमता, तकनीकी नवाचारों तथा देशभर में सहायक उपकरणों की व्यापक उपलब्धता पर प्रकाश डाला तथा उपकरणों की गुणवत्ता एवं प्रदान किये गए उपकरणों मे आने वाली किसी समस्या की स्तिथि पर त्वरित कार्यवाही की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के प्रयासों का उल्लेख किया।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सचिव श्री बिजेन्द्र सौरोत ने अपने संबोधन मे हुडको और एलिम्को के इस सामाजिक कार्य का धन्यवाद करते हुए बताया की जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद और एलिम्को के सहयोग से जिले मे निश्चित अंतराल मे सहायक उपकरण हेतु परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने एलिम्को की 3D स्कैनिंग एवं प्रिंटिंग इकाई तथा एसएमटी लाइन का अवलोकन किया और निर्माण प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर मे प्रदान किये गए आधुनिक उपकरणों मे 55 बैटरी से चलने वाली मोटराइज्डटराई साइकिल, 04 स्पोर्ट्स व्हीलचेयर, 01 जॉय स्टिक संचालित व्हीलचेयर, 3D स्कैनिंग एवं प्रिंटिंग से बने कृत्रिम अंग व स्पाइनल ब्रेस सहित बैसाखी, वॉकर, छड़ी आदि उपकरण शामिल थे। कार्यक्रम मे एलिम्को फरीदाबाद से प्रबंधक  मृणाल कुमार, सह प्रबंधक सुमित तिवारी,  राजेश दास, दिवाकर झा सहित जिला रेड क्रॉस सोसायटी के दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से जयपाल उपस्थित रहे।

 

हुडको की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों का वितरण

More News

2/19/2026 8:12:51 PM
हुडको की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों का वितरण

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के उपक्रम हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज ए Read More...

2/19/2026 4:38:09 PM
Students can bring positive social change through social work : Prof. Pawan Singh

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : The Department of Communication and Media Technology at J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, organized a special exper Read More...

2/19/2026 4:34:29 PM
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, महाराष्ट्र मित्र मंडल ने मनाई धूमधाम से

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 ; GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल ने 19 फरवरी को माता जी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मंडल के कार्यक Read More...

2/19/2026 4:30:43 PM
नायब सिंह सैनी को डिजिटल मीडिया की मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

CHANDIGARH NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया एवं अन्य जिलों के पत्रकारों ने आज चंडीगढ़ स्थित स Read More...

2/19/2026 4:27:51 PM
नगर निगम क्षेत्र में पशु अपशिष्ट (गोबर) के निस्तारण को लेकर निगम सख्त :  धीरेंद्र खड़गटा

सभी जॉइंट कमिश्नर को निर्देश 7 दिन में सर्वे कराकर अवैध रूप से रिहायशी क्षेत्र में चल रही डेरियों को कराएं बंद

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम आयुक् Read More...

2/19/2026 4:24:06 PM
Government Polytechnic for Women में इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

FARIDABAD NEWS 19 FEB 2026 : GAUTAM : Government Polytechnic for Women Faridabad में इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य Read More...

2/18/2026 5:38:45 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ट्रांसमीडिया स्टोरीटेलिंग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 18 FEB 2026 ; GAUTAM :  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के साहित्य एवं भाषा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट Read More...

2/18/2026 3:01:01 PM
सरकार का रुख हमारे मांगों के प्रति पूरी तरह से पॉजिटिव : शुभादेश मित्तल

: पारिवारिक माहौल  सिर्फ आरएसएस या जुड़ी इकाइयों में ही देखने को मिल सकता है
राकेश त्यागी
: लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष अमृतपाल कोच्छड़ और बल्लभगढ़ से अध्यक्ष के रूप में Read More...


Welcome