- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,18 February , 2026
FARIDABAD NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM ; क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, अनुशासन और पारदर्शिता को देखते हुए बोर्ड द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस केंद्र पर आसपास के सभी CBSE से एफिलिएटेड स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
आज आयोजित गणित विषय की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया था। केंद्र अधीक्षक एवं समस्त स्टाफ ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। अधिकांश छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और सिलेबस के अनुरूप था। जिन विद्यार्थियों ने नियमित रूप से अभ्यास किया था, उनके लिए पेपर अपेक्षाकृत सरल रहा। बाहर निकलते ही छात्र-छात्राओं ने अपने मित्रों के साथ प्रश्नों पर चर्चा की और अच्छे प्रदर्शन को लेकर आत्मविश्वास व्यक्त किया।
विद्यालय डायरेक्टर दीपक यादव ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। एक बार फिर से बोर्ड परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है, जो इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है।
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...
चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल
Read More...
फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन
एसोसिएशन का संकल्प है हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...
मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...
FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...