FARIDABAD

HindustanVision Monday,16 February , 2026
हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर मंथन

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 33 फीट रोड डबुआ कालोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जन व समस्त हिन्दू परिवारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित करके शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का सन्देश गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश (भईया जी जोशी) ने संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके द्वारा पर्यावरण व कुटुम्ब प्रबोधन पर दिए गए वक्तव्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के समापन पर महानगर संघ चालक संजय अरोड़ा ने अपने उद्बोधन में नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण के बारे में अवगत कराया। उन्होंने इन सभी विषयों से संबंधित संकल्पों को अपने मन मस्तिष्क में धारण करने की अपील की। इस कार्यक्रम में अनेक सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित काफी संख्या में गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

फरीदाबाद विभाग के अंतर्गत पन्हैड़ा खुर्द में भी सर्व समाज द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग सह सेवा प्रमुख गौरीदत्त ने 'संघ की सौ वर्षों की यात्रा' पर प्रकाश डाला और ग्रामीणों को संगठन की सेवा भावना से परिचित कराया। द्वितीय वक्ता जिला प्रचार प्रमुख लक्ष्मण ने अपने उद्बोधन में 'पर्यावरण' जैसे गंभीर विषय पर अपनी बात रखी और प्रकृति संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

शिव मंदिर पन्हेड़ा कलां के महंत अत्री महाराज ने 'कुटुम्ब प्रबोधन' विषय पर बोलते हुए पारिवारिक मूल्यों और समाज में परिवार की भूमिका को रेखांकित किया। उसके उपरांत एसडीएम स्कूल मोहना संस्थापक टेकपाल ने 'स्व का बोध' विषय पर अपना संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने उपस्थित जनों को आत्म-ज्ञान और अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया। सामाजिक कार्यकर्ता नानक चन्द ने 'सामाजिक समरसता' पर जोर देते हुए समाज में एकता और समानता का संदेश दिया। पूर्व सैनिक व संयोजक हुकमचन्द ने 'नागरिक कर्तव्य' विषय पर विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया।

हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर मंथन

More News

9/18/2026 9:31:00 PM
आगमन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी में धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM :  सेक्टर-70 स्थित आगमन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी में आज देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष Read More...

9/18/2026 7:20:55 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में आयोजित हुईं विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : उपायुक्त  (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल Read More...

9/18/2026 7:13:28 PM
बल्लभगढ़ विधानसभा में 11 हजार वॉल्टेज की सभी तारें होंगी अंडरग्राउंड 

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट फरीदाबाद के अन्तर्गत बल्लभगढ़ के सैक्टर 3 की हुडा मार्किट में माननीय विधायक पूर्व कैबिनेट मन Read More...

9/18/2026 7:08:50 PM
किसी भी कंपनी की सफलता के पीछे हर कर्मचारी की मेहनत और लगन : सुरेंद्र राणा

धूमधाम से मनाया कंपनी का वार्षिकोत्सव व विश्वकर्मा दिवस

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM :  जे.के. सिविल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क Read More...

9/18/2026 7:04:42 PM
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा 17 सितम्बर को किया गया भव्य भजन संध्या का आयोजन

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार,17 सितम्बर को Read More...

9/18/2026 6:47:48 PM
Indian Talent Olympiad State Topper Ms.Khanak 

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : Indian Talent Olympiad State Topper Ms.Khanak of class III  and Mr Naman ji of class IV, school  level topper Om Shiksha Read More...

9/17/2026 9:38:05 PM
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता : धीरेन्द्र खडगटा

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा, चंडीगढ़ धीरेन्द्र खडगटा ने आज एनआईटी फरीदाबाद स्थित बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान Read More...

9/17/2026 7:55:18 PM
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेक्टर 82 में राजेश नागर ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए लगाया झाड़ू

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 ; GAUTAM : इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक दिन नहीं बल्कि पूरे एक महीने मनाया जाएगा। इसके तहत अनेक प्रकार की गतिविधियां प्रा Read More...


Welcome