FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,03 February , 2026
टैरिफ में कटौती भारतीय निर्यात के लिए ऐतिहासिक राहत : बी. आर. भाटिया

FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना भारतीय एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के लिए न केवल एक बड़ी राहत है, बल्कि यह भारत की बढ़ती वैश्विक आर्थिक ताकत का स्पष्ट प्रमाण भी है। वैश्विक व्यापार परिदृश्य में लंबे समय से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था, जिससे निर्यातकों में चिंता स्वाभाविक थी। ऐसे समय में यह निर्णय भारतीय उद्योग जगत के लिए बेहद सकारात्मक और उत्साहवर्धक संकेत लेकर आया है।
फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन (एफआईए) के पूर्व अध्यक्ष बी. आर. भाटिया, जोकि खुद भी एक बड़े गारमेंट निर्यातक हैं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी कूटनीति पर उद्योग जगत को हमेशा से भरोसा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई टेलीफोन वार्ता तथा उसके बाद एक बड़ी ट्रेड डील पर बनी सहमति इस बात का प्रमाण है कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत, परिपक्व और भरोसेमंद ट्रेड पार्टनर के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि टैरिफ में इस उल्लेखनीय कटौती से न केवल भारतीय निर्यातकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अमेरिका जैसे विशाल और प्रतिस्पर्धी बाज़ार में भारतीय उत्पादों की स्थिति भी पहले से कहीं अधिक सशक्त होगी। इससे टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, कृषि उत्पाद, रत्न-आभूषण और मैन्युफैक्चरिंग जैसे अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
श्री भाटिया ने आगे कहा कि यह फैसला ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल टू ग्लोबल’ जैसे अभियानों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इससे देश में उत्पादन, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, साथ ही भारत की सप्लाई चेन को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। यह निर्णय भारतीय निर्यात उद्योग के लिए नई उम्मीद, स्थिरता और दीर्घकालिक विकास का संकेत है। यह दर्शाता है कि भारत अब नीतिगत स्पष्टता, कूटनीतिक संतुलन और आर्थिक मजबूती के साथ वैश्विक व्यापार की दिशा तय करने में सक्षम राष्ट्र बन चुका है।

टैरिफ में कटौती भारतीय निर्यात के लिए ऐतिहासिक राहत : बी. आर. भाटिया

More News

2/3/2026 7:45:16 PM
समाज के लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर दें ध्यान, इसी से समाज प्रदेश व देश का नाम रोशन : राजेश नागर

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री राजेश नागर ने 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा
-समाज के लोगों को अपील करते हुए बोले, मरणोपरांत शोक 13 दिन की बजाय 7 दिन में करें
Read More...

2/3/2026 7:23:19 PM
39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में रैड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवक दे रहे हैं निरंतर सेवाएं

FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार तथा   आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष  जिला रेड Read More...

2/3/2026 7:18:52 PM
टैरिफ में कटौती भारतीय निर्यात के लिए ऐतिहासिक राहत : बी. आर. भाटिया

FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना भारतीय एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के लिए न केवल एक बड़ी राहत Read More...

2/3/2026 7:15:57 PM
एचएसईबी वर्कर यूनियन के आगामी आने वाले प्रदेशस्तरीय आंदोलनों पर चर्चा

FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के बिजली कर Read More...

2/3/2026 7:11:54 PM
मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर- 2 फ़रीदाबाद में एक्सिस बैंक की नई शाखा का किया उद्घाटन

FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फ़रीदाबाद के सेक्टर-2 में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अ Read More...

2/2/2026 6:04:06 PM
गायक आजाद मंडोरी के गीतों पर विदेशी कलाकार ने किया मंच सांझा

पर्यटन को पंख म्हारी नायब सरकार लगारी सै, सूरजकुंड का मेला ना देख्या तो क्या देख्या गीतों पर झूमे दर्शक

FARIDABAD SURAJ KUND MELA. NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : हरिय Read More...

2/2/2026 5:57:59 PM
थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का विशेष प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को खुश रखने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी संदीप सिंघ Read More...

2/2/2026 5:54:23 PM
आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ के खिलाडिय़ों ने परचम लहराया

FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : शोटोकन कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मापुसा गोवा में आयोजित की गई 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2026 में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एक Read More...


Welcome