- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,03 February , 2026
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के बिजली कर्मचारियों की एक आम बैठक सेक्टर-15 स्तिथ कार्यकारी अभियंता ओल्ड फरीदाबाद के परिसर में ओल्ड फरीदाबाद ज़ोन के यूनिट सचिव सत्यवान लोहचब की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में उपस्तिथ फरीदाबाद के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की धरातलीय समस्याओं से रूबरू होना एवम एचएसईबी वर्कर यूनियन के आगामी आने वाले प्रदेशस्तरीय आंदोलनों पर चर्चा करना रहा । इस बैठक में मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रदेश के चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि यूनियन ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी रद्द करने, फ्री कैशलेस मेडिकल सुविधा देने, जोखिम पूर्ण कार्य के लिये जोखिम भत्ता देने, कच्चे कर्मचारियों के लिये पक्की पोलिसी के तहत पक्का करने आदि मुख्य मुद्दों पर आगामी 05 फरवरी 2026 को प्रदेश के हजारों कर्मचारी पंचकूला में अतिरिक्त मुख्य सचिव पावर (ऊर्जा विभाग हरियाणा) को कूच करेंगे और विरोध जताते हुए हल्लाबोल प्रदर्शन करेंगे । इसके लिये कर्मचारी नेताओं ने अपने अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं । इस बैठक के दौरान ओल्ड फरीदाबाद यूनिट के रिक्त चले आ रहे यूनिट प्रधान के पद पर कर्मचारियों की सहमति और सर्वसम्मति से बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराया गया । जिसमे यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के प्रधान पद के लिये मुकेश शर्मा यूडीसी को कर्मचारियों ने निर्विरोध ओल्ड फरीदाबाद यूनिट का प्रधान व दीपक लाइनमैन को यूनिट ओल्ड का संगठनकर्ता सन्दीप गिल लाइनमैन को सब डिवीजन ईस्ट का सब यूनिट प्रधान पद हेतु सर्वसम्मति से चुना गया । जिसके बाद नवनियुक्त प्रधान को यूनियन में पद की गोपनीयता के लिये बल्लभगढ़ यूनिट के प्रधान मदनगोपाल शर्मा व ग्रेटर यूनिट प्रधान सुनील चौहान ने तीनों पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवायी और फूलमालाओं से स्वागत करते हुए सभी का मुँह मीठा कराया गया । कार्यक्रम के इस मौके पर सुरेन्दर कौशिक, धीर सिंह, राजबीर शर्मा, मुकेश धतीर, मामचन्द, अरुण, सुरेन्दर, दीपक, हितेश, जगजीत, नरेंदर, अमित नैन, राजेंदर नेहरा, सुरेश डूडी, चरणसिंह पुनिया, विक्रम सांगवान, मुकेश खत्री, विजय कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे ।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री राजेश नागर ने 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा
-समाज के लोगों को अपील करते हुए बोले, मरणोपरांत शोक 13 दिन की बजाय 7 दिन में करें
Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना भारतीय एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के लिए न केवल एक बड़ी राहत Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के बिजली कर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 FEB 2026 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फ़रीदाबाद के सेक्टर-2 में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अ Read More...
पर्यटन को पंख म्हारी नायब सरकार लगारी सै, सूरजकुंड का मेला ना देख्या तो क्या देख्या गीतों पर झूमे दर्शक
FARIDABAD SURAJ KUND MELA. NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : हरिय Read More...
FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को खुश रखने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी संदीप सिंघ Read More...
FARIDABAD NEWS 02 FEB 2026 : GAUTAM : शोटोकन कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मापुसा गोवा में आयोजित की गई 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2026 में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एक Read More...