- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,24 January , 2026
देश के लिए जाट समाज ने दी हैं कुर्बानियां : एडीसी सतबीर मान
जाट समाज ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 : GAUTAM : प्रतिभावान बच्चों का सम्मान करने से बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ता है वहीं अन्य छात्र-छात्राओं को भी जीवन में मेहनत कर अच्छे अंक लाने की प्रेरणा मिलती है, क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य है जो आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे। यह बात महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में रहबर-ए-आजम दीन बंधु सर छोटूराम की जयंती के उपलक्ष्य में जाट समाज द्वारा आयोजित शिक्षा प्रोत्साहन समारोह में प्रतिभावन बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जेपीएस सांगवान ने की। इस समारोह में प्रतिभावान बच्चों को जाट समाज द्वारा सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में दसवीं कक्षा बोर्ड में अपने स्कूलों में आए प्रथम स्थानों पर आए 280 से अधिक छात्र-छात्राओं को 3100-3100 रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एडीसी सतबीर मान ने कहा कि बड़े ही गौरव की अनुभुति होती है जब ऐसी संस्थाएं हर समाज के व्यक्ति और बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढऩे का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारे देश का बच्चा किसी विदेशी कंपनी या विदेश में ऊंचे पदों पर पहुंचता है तो उसका परिवार ही नहीं देश और समाज अपने आपकों गौरवांवित महसूस करता है। एसडीएम फरीदाबाद अमित गुलिया ने कहा कि जाट समाज ने हमेशा देश के लिए कुर्बानियां दी है और आज भी इतने बच्चों को प्रोत्साहित कर पुण्य का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पंखों से नहीं हौसलों से उडान होती है। जीवन में कभी भी सफलता की सीढियों पर चढऩा है तो हौंसलों को बुलंद रखना चाहिए। महापुरूषों, गुरू और माता-पिता के बताए मार्गों पर चले इससे ही आत्मविश्वास दृढ़ होता है। इसके अलावा बिजली विभाग के एसई जितेंद्र ढुल, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। महासचिव एचएस मलिक ने दीन बंधू सर छोटूराम के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसान और गरीबों की लड़ाई लड़ी ताकि गरीब और किसान देश की मुख्य धारा से जुडक़र विकास में अपनी भूमिका निभा सके। इससे पूर्व फरीदाबाद मॉडल स्कूल, बालाजी कालेज बल्लभगढ़ व बंसी विद्या निकेतन की छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान गाकर व सांस्कृतिक्र कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शिव राम तेवतिया ने सर छोटूराम के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टी.एस. दलाल, चौ. जितेंद्र, सूरजमल, ए.के. मलिक, हवा सिंह ढिल्लों, महेंद्र सिंह श्योराण, सबरजीत सिंह फौजदार, चौ. चांद सिंह, आर एस राणा, दरियाब सिंह श्योराण, अजीत मलिक, बिजेंद्र फौजदार, जगवीर तेवतिया, सतपाल नर्वत, बलजीत सिंह, सहित जाट समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
देश के लिए जाट समाज ने दी हैं कुर्बानियां : एडीसी सतबीर मान
जाट समाज ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 : GAUTAM : प्रतिभावान बच
Read More...
विश्वविद्यालय में 24 स्टार्टअप पर हो रहा है काम, फंडिंग के लिए दिया जा है सहयोग
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 : GAUTAM : हरियाणा में नवाचार और उद्यमिता का प्
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 ; GAUTAM : सेक्टर 86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल में आज विद्या, ज्ञान और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती की पूजा धार्मिक विधि-विधान के स Read More...
संघ के 100 वर्ष और 'पंच परिवर्तन' पर विचार गोष्ठी का आयोजन
राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर हुआ मंथन
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 : GAUTAM ;&n
Read More...
युवा सैन समाज फरीदाबाद द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 : GAUTAM : युवा सैन समाज फरीदाबाद द्वारा आज भारत रत्न एवं जननायक स्व. कर्प
Read More...
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी
FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : छात्रों के साथ निरंतर संवाद की अपनी प्रतिबद्धता के तहत जे.
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि कल दा सूर्या होटल दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : जयपुर के भव्य अनंत महल होटल में आयोजित मिसेज़ इंडिया – द गॉडेस सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले में ग्रेटर फरीदाबाद की मनीषा अग्रवाल ने उल Read More...