- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,24 January , 2026
संघ के 100 वर्ष और 'पंच परिवर्तन' पर विचार गोष्ठी का आयोजन
राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर हुआ मंथन
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 : GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), जिला बल्लभगढ़ द्वारा शनिवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष (1925-2025) के उपलक्ष्य में 'पंच परिवर्तन' और समाज निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालना था। जिसमें ग्रामीण एवं आसपास क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी कलां स्थित सुधा रस्तोगी डेंटल कॉलेज में 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष व पंच परिवर्तन की समाज निर्माण में भूमिका' विषय पर प्रबुद्धजन 'विचार गोष्ठी' का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य पर देशभर में विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत संपर्क टोली के सदस्य दीपक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे संघ ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है। उन्होंने 'पंच परिवर्तन' के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इन पांच आयामों को जीवन में उतारना आवश्यक है।
स्वदेशी जागरण मंच उत्तर क्षेत्र के सह संयोजक सत्येंद्र सोरोत ने अपने उद्बोधन में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विषय को 'पंच परिवर्तन' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त भारत ही विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
सुधा रस्तोगी डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर धर्मवीर गुप्ता मुख्य ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में संघ के अनुशासन और समाज सेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों का मिलन समाज को एक नई दिशा देता है। श्री गुप्ता ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।
कार्यक्रम का मंच संचालन संजय ने किया। गोष्ठी में संघ 100 वर्षों के सेवा कार्यों की चित्र प्रदर्शनी के साथ-साथ राष्ट्रीय विचारों के साहित्य स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस सफल आयोजन में विजयपाल और संजय सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
देश के लिए जाट समाज ने दी हैं कुर्बानियां : एडीसी सतबीर मान
जाट समाज ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 : GAUTAM : प्रतिभावान बच
Read More...
विश्वविद्यालय में 24 स्टार्टअप पर हो रहा है काम, फंडिंग के लिए दिया जा है सहयोग
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 : GAUTAM : हरियाणा में नवाचार और उद्यमिता का प्
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 ; GAUTAM : सेक्टर 86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल में आज विद्या, ज्ञान और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती की पूजा धार्मिक विधि-विधान के स Read More...
संघ के 100 वर्ष और 'पंच परिवर्तन' पर विचार गोष्ठी का आयोजन
राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर हुआ मंथन
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 : GAUTAM ;&n
Read More...
युवा सैन समाज फरीदाबाद द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई
FARIDABAD NEWS 24 JAN 2026 : GAUTAM : युवा सैन समाज फरीदाबाद द्वारा आज भारत रत्न एवं जननायक स्व. कर्प
Read More...
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी
FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : छात्रों के साथ निरंतर संवाद की अपनी प्रतिबद्धता के तहत जे.
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि कल दा सूर्या होटल दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : जयपुर के भव्य अनंत महल होटल में आयोजित मिसेज़ इंडिया – द गॉडेस सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले में ग्रेटर फरीदाबाद की मनीषा अग्रवाल ने उल Read More...