- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,11 January , 2026
FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 ; GAUTAM : विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार ने राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के नव नियुक्त शासी मंडल एवं कार्यकारिणी 2026–2027 के शपथ ग्रहण एवं आशीर्वाद समारोह में सहभागिता कर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं यह गरिमामय समारोह राजस्थान भवन सेक्टर-10 फरीदाबाद में समाज के गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
अपने संबोधन में माननीय विपुल गोयल ने कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संस्कार, परंपरा और सामाजिक उत्तरदायित्व का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान समाज एक जीवन-दृष्टि है जिसकी पहचान परिश्रम, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता से होती है। देश के जिस भी क्षेत्र में राजस्थान समाज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, वहाँ विकास, समृद्धि और सांस्कृतिक संतुलन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि राजस्थान की लोकसंस्कृति, खान पान, वेशभूषा, भाषा और जीवनशैली भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं। देश की अनेक लोक परंपराओं पर राजस्थान की सांस्कृतिक छाप स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जो हमारी साझा विरासत को समृद्ध बनाती है।
माननीय विपुल गोयल ने राजस्थान को वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भूमि बताते हुए कहा कि यहाँ के वीरों ने सदैव देश की आन-बान शान की रक्षा की है। यह भूमि समर्पण, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है, जिसने भारत की पहचान को सुदृढ़ किया है।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि शपथ ग्रहण केवल पदभार ग्रहण नहीं बल्कि समाज सेवा, निष्ठा और नेतृत्व का संकल्प है। यह अवसर समाज को संगठित करने, युवाओं को प्रेरित करने और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने की जिम्मेदारी का बोध कराता है।
अंत में माननीय कैबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त शासी मंडल एवं कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक सहयोग, समर्पण और सेवा भाव के साथ राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 ; GAUTAM : विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार ने राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के नव नियुक्त शासी मंडल एवं कार्यकारिणी 2026–2027 के श Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा बदले की भावना से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में आ Read More...
PALWAL NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : संघ कार्यालय में आयोजित सहकार भारती द्वारा स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हनुमान अग्रवाल अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य  Read More...
जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने किया कैंप का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में आज बत्रा हार्ट एंड Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मुनीश सहगल एच पी एस एवं फ़रीदाबाद पुलिस के सहयो Read More...
FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर ने आज अपने अशोका एन्क्लेव स्थित कार्यालय पर खुला दरबार आयोजित किया जिसमें स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों ए Read More...
मनरेगा कानून में बदलाव कर मजदूरों के हकों पर कुठाराघात कर रही है मोदी सरकार : पूनम चौहान
FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण Read More...
DELHI NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : आज टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में कुल 440 लोगों ने लाभ उठाया। इनमें 257 महिलाएँ एवं 183 पुरुष शामिल रहे । 3 Read More...