FARIDABAD

HindustanVision Sunday,11 January , 2026
कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण रखा एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध

FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा बदले की भावना से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में आज एन.आई.टी स्थित 5 नम्बर महात्मा गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध शांतिपूर्ण तरीके से जिले के कांग्रेसियों द्वारा रखा गया।
इस अवसर पर समस्त कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार नाजायज रूप से गरीबों और मजदूरों के हकों डकारना चाहती है
कांग्रेस सरकार ने मनरेगा के तहत गरीब मजदूर के लिए जो कानून बनाए थे उनको बीजेपी सरकार खत्म कर रही हैं। कांग्रेसियों ने कहा यह केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं बल्कि रोजगार और आजीविका की गारंटी को कमजोर करने की सुनियोजित कोशिश है। मनरेगा कांग्रेस की देन है, जिस 2006 में लागू किया गया था और इससे देश के करोड़ों गरीब परिवारों को 100 दिन का कानूनी रोजगार गारंटी से मिलता था। भाजपा सरकार ने धीरे-धीरे इस गारंटी को खत्म करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपिता का नाम तो हटा ही दिया है और इस कानून में कुछ नए प्रावधान कर दिए है, जिससे यह कानून पूरी तरह से कमजोर हो गया है। कांग्रेस ने कहा कि पहले मनरेगा पूरी तरह मांग आधारित कानून था और बजट में कोई सीमा नहीं थी, लेकिन अब केन्द्र सरकार यह तय कर रही है कि प्रत्येक राज्य को कितने दिन का काम मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह कतई सहन नहीं करेगी। सडक़ से लेकर संसद तक महासंग्राम कांग्रेस ने छेड़ दिया है। यदि सरकार मनरेगा को कमजोर करने वाले फैसले वापिस नहीं लेती तो कांग्रेस पूरे देश में इस तरह का विरोध कर प्रदर्शन जारी रखेगी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद चौधरी बृजेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक, विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, हरियाणा कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष व जिला कोऑर्डिनेटर पूनम चौहान, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, लखन कुमार सिंगला,पराग शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस महिला की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, सेवादल महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता शर्मा, योगेश ढींगड़ा, प्रियंका अग्रवाल,  जगन डागर, विनोद कौशिक, अशोक रावल, नितिन सिंगला, सविता चौधरी, गिरीश भारद्वाज, संजय सोलंकी, डा.एस एल शर्मा, गौरव ढींगड़ा, बाबूलाल रवि, सरदार हरजीत सिंह सेवक, डॉ सौरभ शर्मा राजेंद्र चपराना, एडवोकेट संजीव चौधरी, वेद प्रकाश यादव, मुकेश डागर, अनिल शर्मा, नसीमा शेख, विकास दायमा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, संजय त्यागी, अंश: वस्त, हेमलता शर्मा, बिजेंद्र आर्य, लक्ष्मण तंवर, जवाहर ठाकुर, योगेश तंवर, नरेश शर्मा, शशांक जैन, इकबाल कुरैशी, सुमित भाटिया, पराग गौतम, सुरेश बेनीवाल, कमल शर्मा, शहाबुद्दीन, सुनीता फागना, लाजवंती ढिल्लों, विकास फागना, पम्मी मान, निशांत कथुरिया, पवन वत्स, प्रेम यादव, मंगत शर्मा, शैलेंद्र, धर्मबीर पोसवाल, शालिनी चोपड़ा, मोसीन ख़ान, गजना लम्बा, हरीश ऋषि, अब्बन खान, यूनिस खान, आजाद कुरेशी, जुबेर खान, मनीष बौद्ध, चंचल तंवर, राज कुमार यादव, खुशबू खान, रचना भासीन, सुन्दर माहौर, ईंशात कथूरिया, हरिलाल गुप्ता उपस्थित थे। उपवास का समापन राष्ट्रगान करने के बाद किया गया।

 

कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण रखा एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध

More News

1/11/2026 7:29:28 PM
राजस्थान समाज परिश्रम, स्वाभिमान और संस्कृति का जीवंत प्रतीक  विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 ; GAUTAM : विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार ने राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के नव नियुक्त शासी मंडल एवं कार्यकारिणी 2026–2027 के श Read More...

1/11/2026 7:25:24 PM
कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण रखा एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध

FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा बदले की भावना से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में आ Read More...

1/11/2026 7:16:45 PM
सहकार भारती स्थापना दिवस संकल्प का दिवस है : हनुमान अग्रवाल

PALWAL NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : संघ कार्यालय में आयोजित सहकार भारती द्वारा स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हनुमान अग्रवाल अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य  Read More...

1/11/2026 7:07:53 PM
सिद्धदाता आश्रम में स्वास्थ्य शिविर में 623 ने उठाया लाभ

जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने किया कैंप का शुभारंभ 

FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में आज बत्रा हार्ट एंड Read More...

1/11/2026 7:03:25 PM
सभी ऑटो रिक्शा चालक अपनी वर्दी पहने : एसएचओ महावीर

FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मुनीश सहगल एच पी एस एवं फ़रीदाबाद पुलिस के सहयो Read More...

1/11/2026 6:56:42 PM
खुले दरबार में मंत्री राजेश नागर ने बिजली अधिकारियों को लिया आड़े हाथ

FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर ने आज अपने अशोका एन्क्लेव स्थित कार्यालय पर खुला दरबार आयोजित किया जिसमें स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों ए Read More...

1/11/2026 6:53:36 PM
कांग्रेसी नेताओं ने एक दिवसीय उपवास व विरोध आयोजित कर जताया अपना विरोध 

मनरेगा कानून में बदलाव कर मजदूरों के हकों पर कुठाराघात कर रही है मोदी सरकार : पूनम चौहान

FARIDABAD NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण Read More...

1/11/2026 6:49:17 PM
टेंडिशिया एसोसिएशन के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 440 लोगों ने उठाया लाभ

DELHI NEWS 11 JAN 2026 : GAUTAM : आज टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में कुल 440 लोगों ने लाभ उठाया। इनमें 257 महिलाएँ एवं 183 पुरुष शामिल रहे । 3 Read More...


Welcome