FARIDABAD

HindustanVision Thursday,08 January , 2026
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले, खेल समान अवसर और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम

FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 : GAUTAM : मानव रचना शैक्षिक संस्थान के सुंदर एवं सुव्यवस्थित परिसर में आयोजित राष्ट्रीय फुटसल चैम्पियनशिप 2026 में सहभागिता कर यह स्पष्ट हुआ कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि समान अवसर आत्मसम्मान और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि समावेशी खेल सशक्त भारत और सशक्त युवाओं के निर्माण की आधारशिला हैं।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्पेशल ओलिंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा जी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समावेशी खेलों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में स्पेशल ओलिंपिक्स भारत आज एक ऐसा राष्ट्रीय मंच बन चुका है, जो दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मान आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। भारत की परंपरा एकता और समानता के मूल्यों पर आधारित रही है। आज आवश्यकता है कि इन मूल्यों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और खेल सहित हर क्षेत्र में व्यवहारिक रूप से लागू किया जाए, ताकि हर व्यक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। खेलों को केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित मानना उचित नहीं है। खेल अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक समावेशन का सशक्त माध्यम हैं। हर प्रकार की क्षमता रखने वाले खिलाड़ियों को खेलों में भागीदारी और सम्मान पाने का बराबर अधिकार है, और इस अधिकार को सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस राष्ट्रीय फुटसल चैम्पियनशिप में 19 राज्यों से आए 227 खिलाड़ी और प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं जो इस आयोजन की व्यापकता और विश्वसनीयता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल प्रतियोगिताएं नहीं बल्कि खिलाड़ियों के लिए गरिमा अवसर और उत्कृष्टता के राष्ट्रीय मंच होते हैं।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण और युवा नेतृत्व विकास से जुड़े प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने मानव रचना शैक्षिक संस्थान और श्री अमित भल्ला के सहयोग और उत्कृष्ट आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों और खेल संगठनों के बीच ऐसे सहयोग राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
अपने संबोधन के अंत में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि समावेशन भारतीय खेल संस्कृति का स्थायी स्वरूप बने।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले, खेल समान अवसर और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम

More News

1/8/2026 6:40:24 PM
विकास कार्यों में ढिलाई बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट :  राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने विधानसभा में चल रहे वि Read More...

1/8/2026 6:09:28 PM
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले, खेल समान अवसर और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम

FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 : GAUTAM : मानव रचना शैक्षिक संस्थान के सुंदर एवं सुव्यवस्थित परिसर में आयोजित राष्ट्रीय फुटसल चैम्पियनशिप 2026 में सहभागिता कर यह स्पष्ट हुआ कि ख Read More...

1/8/2026 6:00:07 PM
किसान मजदूर कर्मचारी संगठनों की जींद महापंचायत में संघचढ़कर हिस्सा लेगा : शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की में लिया निर्णय  बिजली बिल, स्मार्ट बिजली मीटर, नई  शिक्षा नीति बीज बिल 15 जन , रो Read More...

1/8/2026 5:41:16 PM
बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रबुद्धजन राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 ; GAUTAM : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में विद्या भारती प्रांत अध्यक्ष डॉ.देव प्रसा Read More...

1/8/2026 5:38:08 PM
शनिवार को फरीदाबाद पहुंचेगी सद्भाव यात्रा

FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 : GAUTAM : कांग्रेस नेता एवं हिसार के पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह की अगुवाई में चल रही सद्भाव यात्रा शनिवार को फरीदाबाद में पहुंचेगी। शनिवार क Read More...

1/7/2026 9:29:20 PM
जीराम जी योजना का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर चेहरे पर मुस्कान लाना है : विपुल गोयल

PALWAL NEWS 07 JAN 2026 : GAUTAM ; कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वीबी-जीरामजी योजना स्थायी आजीविका की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 12 Read More...

1/7/2026 7:29:40 PM
शहीद राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस 9 जनवरी को मनाया जाएगा : सत्यवीर डागर

FARIDABAD NEWS 07 JAN 2026 : GAUTAM : आगामी नौ जनवरी शुक्रवार को शहीद राजा नाहर सिंह का 169 वां बलिदान दिवस बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में मनाया जाएगा। दशहरा मैदान में बनी Read More...

1/7/2026 7:25:39 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा सतयुगी आचार संहिता अनुरूप भाव–स्वभाव परिवर्तन क्रांति’ हेतु अभिभावकों को आह्वान 

FARIDABAD NEWS 07 JAN 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट , फरीदाबाद ने अपने संस्थानों सतयुग दर्शन विद्यालय ,सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र,सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरि Read More...


Welcome