- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,07 January , 2026
FARIDABAD NEWS 07 JAN 2026 : GAUTAM : यूको बैंक का 84 वां स्थापना दिवस फरीदाबाद सैक्टर-28 के ब्रांच में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ब्रांच कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्जवलित कर के की गई। इस अवसर पर सैक्टर-28 शाखा की प्रबंधक श्रीमती सोनम सिन्हा ने शाखा में आए सभी ग्राहकों एवं सम्मानित जनों का संबोधित किया। यूको बैंक के 84वें स्थापना दिवस पर केक काटकर सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
इस अवसर पर श्रीमती सोनम सिन्हा ने बताया कि यूको बैंक की स्थापना आज से 84 वर्ष पूर्व 06 जनवरी 1943 को कोलकत्ता के उद्योगपति धनश्याम दास बिरला के द्वारा भारत के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान की गई थी। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर एक सच्चा भारतीय स्वामित्व वाला बैंक बनाना था, जिससे आजादी की लड़ाई को मजबूती मिल सके। सन् 1969 में राष्ट्रीयकरण के बाद यह एक बड़ा वाणिज्यिक बैंक बन गया।
बैंक स्थापना दिवस की के अवसर पर श्री हेम सिंह राणा (रैनबो गैस सर्विस डायरेक्टर) ने आए हुए सभी लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यूको बैंक अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति पूर्णतः सजग रहा है और जनता की सेवा में समर्पित रहता है। वहीं धनेश मंगला (मंगला ट्रेडर्स के मालिक) ने उपस्थित सभी लोगों के समक्ष बैंक के कार्यो को लेकर सभी स्टॉफ की सराहना की। इस अवसर पर बैंक में आंमत्रित सभी अतिथियों को बैंक द्वारा पौधा वितरित किया गया। कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक, स्टॉफ तथा खाताधारकों के अलावा कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने विधानसभा में चल रहे वि Read More...
FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 : GAUTAM : मानव रचना शैक्षिक संस्थान के सुंदर एवं सुव्यवस्थित परिसर में आयोजित राष्ट्रीय फुटसल चैम्पियनशिप 2026 में सहभागिता कर यह स्पष्ट हुआ कि ख Read More...
FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की में लिया निर्णय बिजली बिल, स्मार्ट बिजली मीटर, नई शिक्षा नीति बीज बिल 15 जन , रो Read More...
FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 ; GAUTAM : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में विद्या भारती प्रांत अध्यक्ष डॉ.देव प्रसा Read More...
FARIDABAD NEWS 08 JAN 2026 : GAUTAM : कांग्रेस नेता एवं हिसार के पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह की अगुवाई में चल रही सद्भाव यात्रा शनिवार को फरीदाबाद में पहुंचेगी। शनिवार क Read More...
PALWAL NEWS 07 JAN 2026 : GAUTAM ; कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वीबी-जीरामजी योजना स्थायी आजीविका की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 12 Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JAN 2026 : GAUTAM : आगामी नौ जनवरी शुक्रवार को शहीद राजा नाहर सिंह का 169 वां बलिदान दिवस बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में मनाया जाएगा। दशहरा मैदान में बनी Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JAN 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट , फरीदाबाद ने अपने संस्थानों सतयुग दर्शन विद्यालय ,सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र,सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरि Read More...