FARIDABAD

HindustanVision Thursday,01 January , 2026
इस बर्बरता के लिए कानून आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दें : राव नरेन्द्र

FARIDABAD NEWS 01 JAN 2026 : GAUTAM : तीन दिन पूर्व कार में महिला को लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़ता के परिजनों से आज प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने मुलाकात की और पीडि़ता का हाल-चाल जाना। उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। निजी अस्पताल में भर्ती पीडि़ता के परिजनों से मिलने के बाद प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र ने दुष्कर्म के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीडि़ता का उपचार सरकार के खर्चें पर करने एवं मामले को फास्ट टे्रक कोर्ट में चलाकर जल्द न्याय दिलवाने की मांग की है। श्री राव ने कहा कि पीडि़त परिवार ने बताया कि किस तरह उसे कार से फैंका गया जिसके चलते उसके मुंह व दांत टूट गए तथा हाथ में गंभीर चोटें आई है, इस बर्बरता के लिए कानून आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दें।
श्री राव ने कहा कि देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। महिला की सुरक्षा तो दूर की बात है न ही व्यापारी सुरक्षित है और न ही आमजन।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करने वाली हैख् बल्कि राज्य में कानून-व्यवस्था की भयावह स्थिति को भी उजागर करती है। राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर सडक़ से संसद तक संघर्ष करेगी और पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए हर मंच पर आवाज उठाएगी।
उन्होंने कहा कि नया साल की तैयारियों को लेकर पुलिस बड़े-बड़े दावे सुरक्षा व्यवस्था का दम भर रही थी, मगर इस घटना से उनके सारे के सारे दांवों की पोल खुल गई। पीडि़ता को कई घंटों तक दरिन्दे कार में लेकर घूमते रहे क्या किसी नाके पर कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं था जो उस कार को रोक सकता था। दिल्ली के निर्भया काण्ड के बाद दूसरी यह इस तरह की घटना है। इस तरह की घटना ने मानवता को शर्मशार कर दिया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, विधायक रघुवीर तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, योगेश ढींगड़ा, मनोज अग्रवाल, अशोक रावल, गौरव ढींगड़ा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, विधान प्रताप सिंह, संजय सोलंकी, अनिल कुमार नेताजी, डालचंद डागर, प्रियंका अग्रवाल, विनोद कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, विकास फागना, इकबाल कुरैशी, पराग गौतम, अनुज शर्मा एडवोकेट, नरेश शर्मा, वेद प्रकाश यादव, अरूण सिंह, आशा शर्मा, शालिनी मल्होत्रा एवं कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस बर्बरता के लिए कानून आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दें : राव नरेन्द्र

More News

1/1/2026 7:22:38 PM
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नया साल,पर विधायक धनेश अदलखा ने जमकर लगाए ठुमके

FARIDABAD NEWS 01 JAN 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नव वर्ष के शुभ अवसर पर भजन कीर्तन का धूमधाम से आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में बडकल विधानस Read More...

1/1/2026 7:00:50 PM
इस बर्बरता के लिए कानून आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दें : राव नरेन्द्र

FARIDABAD NEWS 01 JAN 2026 : GAUTAM : तीन दिन पूर्व कार में महिला को लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़ता के परिजनों से आज प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने मुलाक Read More...

1/1/2026 6:50:28 PM
नववर्ष में वहम और अहम को छोड़ने का लें संकल्प :  स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

श्री सिद्धदाता आश्रम में अध्यात्म और उल्लास के साथ हुआ नव वर्ष का अभिनंदन
FARIDABAD NEWS 01 JAN 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम (श्री लक्ष्मीन Read More...

12/31/2025 6:14:27 PM
मजबूत समाज के लिए दलितों को एक होना बहुत जरूरी : अशोक रावल

FARIDABAD NEWS 31 DEC 2025 : GAUTAM : गांव टिकावली डॉ बी आर अंबेडकर भवन में आयोजित जाटव महासभा के अध्यक्ष धर्मपाल सरपंच ने कार्यकारणी के सदस्यों व दलित समाज के सामाजिक प्रति Read More...

12/31/2025 6:06:49 PM
मंत्री राजेश नागर ने गांववालों की मांग पर तुरंत लिया एक्शन

निर्माणाधीन तिगांव की फिरनी को 22 से 33 फुट करने के दिए निर्देश

FARIDABAD NEWS 31 DEC 2025 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर अपने क्षेत्र के लोगों की मांग पर तुरंत कार् Read More...

12/30/2025 7:08:43 PM
18 साल के होते ड्राइविंग लाइसेंस ज़रूर बनवाए : बिजेंद्र सैनी 

PALWAL NEWS 30 DEC 2025 : GAUTAM : पलवल आयुक्त डॉ हरीश वशिष्ठ आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण डीटीओ जितेंद्र के निर्देशअनुसार राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् कॉउन्सिल Read More...

12/30/2025 7:05:21 PM
साईं धाम में सड़क सुरक्षा पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 DEC 2025 : GAUTAM :  सेक्टर 86 स्थित साई धाम में हरियाणा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के तत्वाधान में एक जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया Read More...

12/30/2025 6:51:52 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में नई उमंग के साथ होगा नव वर्ष का स्वागत

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया आश्रम परिसर
FARIDABAD NEWS 30 DEC 2025 : GAUTAM : नव वर्ष 2026 के स्वागत एवं अधिष्ठाता जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य म Read More...


Welcome