FARIDABAD

HindustanVision Thursday,01 January , 2026
नववर्ष में वहम और अहम को छोड़ने का लें संकल्प :  स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

श्री सिद्धदाता आश्रम में अध्यात्म और उल्लास के साथ हुआ नव वर्ष का अभिनंदन
FARIDABAD NEWS 01 JAN 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम (श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम) पूरी तरह से भक्तिमय और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर अधिपति जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि इस वर्ष सभी अपने अहम और वहम को छोड़ने का संकल्प लें क्योंकि यह दोनों अवगुण व्यक्ति के जीवन को दुख से भर देते हैं।पीठाधीश्वर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य  महाराज ने अपने दिव्य प्रवचनों से भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हर पल हमारा जीवन जा रहा है लेकिन हमें भौतिक चकाचौंध में सच्चाई नजर नहीं आती है। उन्होंने अनेक कथानकों के माध्यम से बताया कि आश्रम में की गई रोशनी केवल बाहरी नहीं, बल्कि हमारे भीतर के अंधकार को मिटाने का प्रतीक है। जिस तरह रंग-बिरंगी रोशनी आश्रम को महका रही है, उसी तरह प्रेम और भाईचारे की भावना लेकर आप लोग समाज को महकाएं।
स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि नया साल केवल कैलेंडर बदलने का नाम नहीं है, बल्कि यह स्वयं को बेहतर बनाने और समाज सेवा का संकल्प लेने का अवसर है। श्री सिद्धदाता आश्रम में भक्तजन भक्ति और सेवा का आशीर्वाद लेकर अपने वर्ष को सफल बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम से प्रकाशित नए नववर्ष कैलेंडर का भी विमोचन किया।
आश्रम प्रबंधन समिति ने बताया कि आज स्वामीजी का जन्मदिन भी होने से भक्तों में विशेष उत्साह था। देश दुनिया से आए भक्तों ने गुरु महाराज को उनके जन्मदिन की बधाई दी। वहीं गुरु महाराज ने भी भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समारोह की भव्यता बधाई। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक संजय पारेख और लोकेश शर्मा आदि ने गुरु प्रेम के भजन सुनाए। भक्ति के साथ मनोरंजन और कला के इस संगम में दर्जनों स्टॉल्स पर अनेक प्रकार के भोज्य पदार्थ भी उपलब्ध थे जिनपर भारी भीड़ उमड़ी।

नववर्ष में वहम और अहम को छोड़ने का लें संकल्प :  स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

More News

1/1/2026 7:22:38 PM
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नया साल,पर विधायक धनेश अदलखा ने जमकर लगाए ठुमके

FARIDABAD NEWS 01 JAN 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नव वर्ष के शुभ अवसर पर भजन कीर्तन का धूमधाम से आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में बडकल विधानस Read More...

1/1/2026 7:00:50 PM
इस बर्बरता के लिए कानून आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दें : राव नरेन्द्र

FARIDABAD NEWS 01 JAN 2026 : GAUTAM : तीन दिन पूर्व कार में महिला को लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़ता के परिजनों से आज प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने मुलाक Read More...

1/1/2026 6:50:28 PM
नववर्ष में वहम और अहम को छोड़ने का लें संकल्प :  स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

श्री सिद्धदाता आश्रम में अध्यात्म और उल्लास के साथ हुआ नव वर्ष का अभिनंदन
FARIDABAD NEWS 01 JAN 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम (श्री लक्ष्मीन Read More...

12/31/2025 6:14:27 PM
मजबूत समाज के लिए दलितों को एक होना बहुत जरूरी : अशोक रावल

FARIDABAD NEWS 31 DEC 2025 : GAUTAM : गांव टिकावली डॉ बी आर अंबेडकर भवन में आयोजित जाटव महासभा के अध्यक्ष धर्मपाल सरपंच ने कार्यकारणी के सदस्यों व दलित समाज के सामाजिक प्रति Read More...

12/31/2025 6:06:49 PM
मंत्री राजेश नागर ने गांववालों की मांग पर तुरंत लिया एक्शन

निर्माणाधीन तिगांव की फिरनी को 22 से 33 फुट करने के दिए निर्देश

FARIDABAD NEWS 31 DEC 2025 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर अपने क्षेत्र के लोगों की मांग पर तुरंत कार् Read More...

12/30/2025 7:08:43 PM
18 साल के होते ड्राइविंग लाइसेंस ज़रूर बनवाए : बिजेंद्र सैनी 

PALWAL NEWS 30 DEC 2025 : GAUTAM : पलवल आयुक्त डॉ हरीश वशिष्ठ आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण डीटीओ जितेंद्र के निर्देशअनुसार राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् कॉउन्सिल Read More...

12/30/2025 7:05:21 PM
साईं धाम में सड़क सुरक्षा पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 DEC 2025 : GAUTAM :  सेक्टर 86 स्थित साई धाम में हरियाणा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के तत्वाधान में एक जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया Read More...

12/30/2025 6:51:52 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में नई उमंग के साथ होगा नव वर्ष का स्वागत

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया आश्रम परिसर
FARIDABAD NEWS 30 DEC 2025 : GAUTAM : नव वर्ष 2026 के स्वागत एवं अधिष्ठाता जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य म Read More...


Welcome